यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhattisgarh New Year Guidelines: न्यू ईयर की खुमारी में गलती पड़ सकती है भारी, ड्रिंक एंड ड्राइव पर जुर्माना
रायपुर की यातायात पुलिस ने भी नए साल को ध्यान में रखकर अभियान शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ड्रिंक ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ रायपुर: राजधानी रायपुर में नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई है। शहर के कई होटल्स में शराब परोसी जा रही है। डिनर नाइट के पासेस बेचे जा रहे हैं। रायपुर की यातायात पुलिस ने भी नए साल को ध्यान में रखकर अभियान शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों पर सख्ती के साथ एक्शन शुरू कर चुकी है। अभियान के तहत कई लोगों को पुलिस जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर रोक रही है, जांच में पकड़े जाने पर फाइन भी वसूला जा रहा है। शहर के अलग-अलग मार्गों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर यह अभियान चलाया जा रहा है।
ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई
रायपुर में नए साल के जश्न में इस बार पुलिस का शिंकजा भी सख्त रहने वाला है। नए साल पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं होगी। रायपुर पुलिस के ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों शराबी चालकों के खिलाफ हम कार्रवाई कर रहे हैं। शहर के अलग-अलग मार्गों पर चेकिंग पाइंट लगाकर अभियान चलाया गया। दो दिनों के भीतर 23 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय भेजा गया। शहर के कई इलाकों में यंगस्टर्स शराब पीकर ड्राइव करते पकड़े गए हैं।
10 हजार रुपए लगेगा जुर्माना
डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि शहर में शराबियों को ड्राइव करते हुए पकड़े जाने पर केस कोर्ट भेजे गए हैं। 23 लोगों में से प्रत्येक को 10 हजार का जुर्माना देना पड़ा है। इस तरह से करीब 2 लाख 30 हजार रुपए का फाइन देना पड़ा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, इससे खुद की जान जाने का रिस्क होता है और दूसरे लोग भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। रायपुर के SSP प्रशांत अग्रवाल ने शराबियों पर कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। पुलिस टीम ने नोटिस किया है कि कुछ उपद्रवी एवं शरारती लोग नशे की हालत में लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से वाहन चलाकर शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ते हैं। इस वजह से दूसरे वाहन चालकों में डर होता है और हादसा होने का रिस्क बना रहता है।
