विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी

By Versha SinghEdited By: Versha Singh
Published: Sun, 29 Jan 2023 02:59 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2023 03:32 PM (IST)

शहर से 20 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र आमाबेड़ा से लगे उसेली के जंगलों में शनिवार की शाम पुलिसकर्मियों और ...और पढ़ें

कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़
कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़

कांकेर (छत्तीसगढ़)। शहर से 20 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र आमाबेड़ा से लगे उसेली के जंगलों में शनिवार की शाम पुलिसकर्मियों और नक्सलियों के मुठभेड़ हुई। जिसके बाद पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री बरामद की है। 

शनिवार को नक्स उन्मुलन अभियान के तहत डीआरजी टीम को आमाबेड़ा के उसेली मरामकोनारीके जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली। जिसके बाद डीआरजी टीम ग्राम उसेली गुमझीर, मरमाकोनारी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के लिए निकले।

DRG टीम और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़

सर्च ऑपरेशन के दौरान उसेली और मरमाकोनारी के बीच जंगल में शाम 5 बजे के आस पास डीआरजी टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों के बीच करीब आघे घंटे तक मुठभेड़ हुई। फायरिंग के दौरान नक्सली मौका देख जंगलों में भाग निकले। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने की आशंका जताई जा रही है।

घटनास्थल पर चल रहा सर्च ऑपरेशन

घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन के लिए अतिरिक्त फोर्स को भेजा गया है। घटना स्थल के आस-पास के जंगलों में गश्त जारी है और इलाके में बड़े नक्सली लीडर के मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया गया है।

सर्चिंग के दौरान डीआरजी टीम को सोलर, बैटरी, इलेक्ट्रिक वायर, रस्सी, झोला, जरकीन, बाल्टी, गंजी, थाली, पानी की बॉटल, नक्सली पर्चा, नक्सली साहित्य सहित भारी मात्रा में अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने IISC की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग 'पेटेंट' की सफलता पर जताई खुशी, भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु को दी बधाई

यह भी पढ़ें- Mirage Crash: विंग कमांडर का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बेलगावी पहुंचा, विमान हादसे में हुए थे शहीद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।