विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Naxal Attack in Dantewada: दंतेवाड़ा में मिली सुरंग, बीजापुर अटैक के बाद यहां छिपे थे नक्सली; सुरक्षाबलों ने ‘कूकर’ बम बरामद किया

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Wed, 31 Jan 2024 09:25 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित गांवों में बुधवार को सुरक्षाबलों के एक संयुक्त दल ने इलाके में ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों की सीमा पर सुरक्षाबलों के एक संयुक्त दल ने तलाशी अभियान चलाया।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों की सीमा पर सुरक्षाबलों के एक संयुक्त दल ने तलाशी अभियान चलाया।

एएनआई, दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित गांवों में बुधवार को सुरक्षाबलों के एक संयुक्त दल ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। बीजापुर जिले के टेकलगुड़ेम में सुरक्षाबलों की आंखें उस वक्त फटी की फटी रह गई जब उन्होंने जंगलों के बीच करीब 20 मीटर लंबा सुरंग देखा।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि नक्सली इस सुरंग का इस्तेमाल ट्रेनिंग के लिए बंकर के रूप में करते होंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डीआरजी की टीम ने नक्सलियों के सुरंग को ध्वस्त कर दिया है। करीब 20 मीटर लंबी चौड़ी यह सुरंग नक्सलियों ने हाल ही में टेकलगुड़ेम अटैक के बाद छिपने के लिए बनाई थी। यह जानकारी दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने दी।

यह भी पढ़ें: Sukma Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान बलिदान, 14 घायल

उन्होंने सुरंग मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि अटैक के बाद नक्सली यहां आकर छिपे थे। कांबिंग के दौरान डीआरजी के जवानों ने यह सुरंग खोद निकाली और आमने सामने की मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया है।

मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यह घटना तब हुई है जब राज्य में सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर नक्सलियों के साथ एक अन्य मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान शहीद हो गए और 15 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित गांवों में माओवादियों की भैरमगढ़ और इंद्रावती क्षेत्र समितियों के सदस्यों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों के एक संयुक्त दल ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षाबलों का दल इलाके की घेराबंदी कर रहा था तो नक्सलियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी और बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) भी दागे। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर मुठभेड़ के बाद नक्सली घटनास्थल से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि अभियान से लौटते वक्त सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलियों के तीन स्मारकों को ध्वस्त कर दिया और जंगल में लगाया एक ‘कूकर’ बम बरामद किया।

यह भी पढ़ें: CG News: सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान हुए बलिदान; 14 हुए घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।