Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ की 33 जेलों के कैदियों ने संगम के पवित्र जल से किया स्नान, उपमुख्यमंत्री ने कही ये बात

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 02:00 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ की जेलों में बंद कैदियों ने मंगलवार को प्रयागराज संगम के जल से स्नान किया और सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया। सुबह आठ बजे से प्रदेश की पांच केंद्रीय 18 जिला और दस सब जेल के कैदियों ने पवित्र जल से स्नान किया। जेलों में 18 हजार से अधिक कैदी बंद हैं। जेल प्रबंधन की ओर से कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

    Hero Image
    छत्तीसगढ़ की 33 जेलों के कैदियों ने संगम के पवित्र जल से किया स्नान (फोटो- एक्स)

     जेएनएन, रायपुर। छत्तीसगढ़ की जेलों में बंद कैदियों ने मंगलवार को प्रयागराज संगम के जल से स्नान किया और सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया। सुबह आठ बजे से प्रदेश की पांच केंद्रीय, 18 जिला और दस सब जेल के कैदियों ने पवित्र जल से स्नान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेलों में 18 हजार से अधिक कैदी बंद

    जेलों में 18 हजार से अधिक कैदी बंद हैं। जेल प्रबंधन की ओर से कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। कैदियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे एक सकारात्मक अनुभव बताया।

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि संस्कार और संस्कृति किसी भी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं और जेलों में बंद कैदी भी इससे अछूते नहीं हैं। यह आयोजन कैदियों के मानसिक और आध्यात्मिक उत्थान के उद्देश्य से किया गया, जिससे उनमें आत्मशुद्धि और सकारात्मक सोच विकसित हो सके।

    उपमुख्यमंत्री ने कही ये बात

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 144 वर्षों बाद आयोजित हो रहे महाकुम्भ का पुण्य लाभ समाज के हर वर्ग को मिलना चाहिए, इसलिए सरकार ने जेलों में यह विशेष पहल की थी। कैदियों को इस बात का पछतावा न रहे कि महायोग में वे पवित्र स्नान नहीं कर पाए।

    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कसा तंज

    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत ने कैदियों को गंगाजल से स्नान कराने पर तंज कसा है। कहा कि गंगा जल से नहाकर सबका पाप धुल गया। कैदी भी पापमुक्त हो गए हैं, अब उनको छोड़ने की व्यवस्था होनी चाहिए।

    comedy show banner
    comedy show banner