यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बम की धमकी के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, रायपुर पुलिस ने एक यात्री को हिरासत में लिया
Indigo plane emergency landing इंडिगो के विमान में बम की धमकी के बाद उसकी रायपुर में आपात लैंडिंग की गई ...और पढ़ें

HighLights
- एक यात्री को हिरासत में लिया गया।
- विमान में 187 यात्री थे सवार।
एजेंसी, रायपुर। Indigo plane emergency landing नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान में बम होने की धमकी के बाद फ्लाइट की रायपुर में आपात लैंडिंग की गई है। अधिकारियों को मिली धमकी के बाद ये एक्शन लिया गया।
187 यात्री थे सवार
पुलिस ने बताया कि विमान में बम की धमकी के बाद गुरुवार सुबह 187 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों के साथ फ्लाइट की रायपुर हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई।
रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि हवाई अड्डे के अधिकारियों को धमकी मिलने के बाद विमान को लैंड करवाया गया था।
एक यात्री को हिरासत में लिया गया
रायपुर पुलिस ने मामले में एक यात्री को हिरासत में लिया है। एसएसपी संतोष सिंह ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है। नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान को आज बम की धमकी के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी।
