विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Durga Murti Visarjan date 2022: केवल चार दिन तक होगा दुर्गा मूर्ति विसर्जन, इसके बाद अनुमति नहीं

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Tue, 04 Oct 2022 07:42 AM (IST)

Durga Puja Visarjan 2022 5 अक्‍टूबर को दशहरा मनाया जाएगा इसके साथ दुर्गा मूर्ति का विसर्जन भी शुरू हो जाएगा। ...और पढ़ें

दुर्गा प्रतिमाओं का 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक दोपहर 2 बजे विसर्जन किया जाएगा।
दुर्गा प्रतिमाओं का 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक दोपहर 2 बजे विसर्जन किया जाएगा।

रायपुर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। Durga Murti Visarjan date 2022: पूरे देश में इन दिनों नवरात्रि मनाई जा रही है। वहीं राज्‍यभर में विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पंडाल स्थापित किए गए हैं। अब नवरात्रि अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है।

नवमी के बाद कल 5 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा और साथ ही विसर्जन की तैयारी शुरू हो जाएगी। जानकारी के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर सजी दुर्गा प्रतिमाओं का 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक दोपहर 2 बजे विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद मूर्ति विसर्जन करने की अनुमति नहीं होगी।

नगर निगम ने कर ली तैयारी

दुर्गा मूर्ति विसर्जन की तैयारी के लिए नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने छह सदस्यीय टीम बनायी है। जिसमें अभिषेक अग्रवाल, सुनील चंद्रवंशी, अरविंद शर्मा और मुख्य अभियंता आरके चौबे तीनों अपर आयुक्‍तों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

वणभाटा, चौबे कॉलोनी, राजेंद्र नगर, शंकरनगर, रामकुंड में होने वाले दशहरा उत्सव के लिए मैदानों का समतलीकरण, पेयजल प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था उत्सव स्थलों सहित संबंधित सड़कों की सफाई प्रशासनिक कार्य की जिम्मेदारी निगम अधिकारियों को सौंप दी गई है।

दशहरा समारोह और दुर्गा विसर्जन की व्‍यवस्‍था कि निर्देश

महादेव घाट खारून नदी पर स्थित दुर्गा विसर्जन स्थल पर तालाब की पूरी व्यवस्था के लिए कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में अधीक्षण अभियंता बीआर अग्रवाल, निशिकांत वर्मा, जोन छह आयुक्त एके हलदर, जोन एक आयुक्त विनय मिश्रा, जोन आठ आयुक्त नेत्रम चंद्राकर, कार्यपालक अभियंता जल बद्री चंद्राकर शामिल हैं।

उनके द्वारा दशहरा समारोह / दुर्गा विसर्जन के लिए शामियाना, लाइट, माइक, गोताखोर, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-

Solar Eclipse 2022: दीपावली के अगले दिन 25 अक्‍टूबर को रहेगा सूर्य ग्रहण, 12 घंटे पहले लग जाएगा सूतक

Online Shopping Tips:आनलाइन शापिंग करते समय रहें सावधान, लुभावने आफर ठग लेंगे आपको