Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2022: आज दिख गया सफेद चूहा तो खुल जाएगी आपकी किस्‍मत, गणपति दूर कर देंगे सारे कष्‍ट

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Wed, 31 Aug 2022 09:41 AM (IST)

    Ganesh Chaturthi 2022 गणेश चतुर्थी के पर्व के साथ ही आज गणपति जी का आगमन हो रहा है अब दस दिन तक पूरे देश उल्‍लास का माहौल रहेगा। ऐसी मान्‍यता है कि अगर गणेश चतुर्थी के दिन सफेद मूषक के दर्शन हो जाएं तो आपके सारे कष्‍ट दूर हो जाएंगे।

    Hero Image
    Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर सफेद चूहा दिखना भी काफी शुभ माना जाता है

    बिलासपुर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। Ganesh Chaturthi 2022: प्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता भगवान गणेश की दस दिवसीय उपासना का पर्व आज से शुरू हो गया है। आज गणेश चतुर्थी है आज के दिन जो व्यक्ति व्रत रखता है उसे पुण्य फल प्राप्‍त होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन अगर चूहा दिख जाए तो उसे शुभ माना जाता है। सफेद चूहे के दर्शन से जीवन में मुख्य रूप से कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलते हैं। इससे धन की प्राप्ति होती है और घर में सुख शांति का वास होता है।

    क्‍यों शुभ है सफेद चूहा 

    इसे लेकर पंडित वासुदेव शर्मा का कहना है कि गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर भक्‍तों में काफी उत्‍साह का माहौल है। अगले दस दिन पूरे देश में पर्व का माहौल रहेगा। बिलासपुर में भी ये दस दिन रौनक रहेगी। इस दिन घर-घर

    में गणपति प्रतिमा की स्‍थापना होती है तो गली- मोहल्‍लों में भी सामूहिक रूप से प्रतिमा की स्‍थापना की जाती है। इसके लिए विशाल पंडाल लगाये जाते हैं। इस दिन सफेद चूहा दिखना भी काफी शुभ माना जाता है क्‍योंकि चूहा गणेश जी का वाहन है।

    कष्‍ट होंगे दूर सुखों का होगा वास

    सफेद चूहे को पॉजिटिविटी का पर्याय माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि इसके दर्शन मात्र से ही घर में खुशियां आती हैं और कष्‍ट दूर होते हैं। पंडितों का कहना है कि आज के लिए अगर चूहा दिख जाए तो उसे कोई हानि नहीं पहुंचानी चाहिए।

    चूहे को घर से निकलते देखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि चूहा आपके घर की सारी दरिद्रता और कष्‍टों को दूर कर घर में सुख-समृद्धि लाता है।

    पंडालों में होगी महाआरती

    आज सुबह से ही मंदिर, घर और पंडालों में गणेश चतुर्थी की धूम नजर आ रही है। कही भक्ति संगीत की धुन तो कहीं पूजा की तैयारी चल रही है। बिलासपुर के श्री सुमुख गणेश मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना चल रही है।

    घर-घर में गणपति की स्‍थापना की गई है। भक्‍त पूरी तरह से भक्ति में लीन हैं। आज सभी पूजा पंडालों में महाआरती होगी।

    यह भी पढ़ें-

    Siddhivinayak Temple LIVE ARTI: सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश चतुर्थी पर गणपति जी की भव्‍य आरती, देखें वीडियो

    Ganesh Chaturthi 2022: कांच की बोतल में बनाए गणपति, भुवनेश्‍वर के ईश्वर राव की गजब कलाकारी

    comedy show banner
    comedy show banner