Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CG News: 'अपनी पार्टी के नेताओं के साथ पहले करें न्याय', राहुल गांधी की यात्रा पर छत्तीसगढ़ सीएम ने कसा तंज

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Thu, 08 Feb 2024 12:38 PM (IST)

    CG News छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ( Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai ) ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) पर तंज कसा है। सीएम साय ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए।

    Hero Image
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो)

    पीटीआई, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर तंज कसा है। सीएम साय ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से लौटने के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने यह भी कहा कि कथित छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) घोटाले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    राहुल गांधी पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ करें न्याय

    जब सीएम से गांधी की यात्रा पर एक सवाल किया गया तो जवाब में, सीएम साय ने कहा, "आप सभी ने भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव देखा है और अब उन्होंने 'न्याय यात्रा' निकाली है। राज्य विधानसभा चुनावों (छत्तीसगढ़ में) के बाद कई (कांग्रेस) उम्मीदवारों ने पार्टी छोड़ दी। इसलिए उन्हें पहले उनके साथ न्याय करना चाहिए।”

    सीएम साय ने अमित शाह से की मुलाकात 

    सीएम विष्णु देव साय ने कहा, "मैं बुधवार शाम को दिल्ली गया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्हें राज्य में 'मोदी की गारंटी' (भाजपा के चुनाव पूर्व वादे) को पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।" 

    यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार ने CGPSC के पूर्व अध्यक्ष और अन्य के खिलाफ दर्ज की FIR, परीक्षा में गड़बड़ी का मामला