Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीसगढ़: केशकाल में फंदे से लटकी मिली महिला आरक्षक, घर का दरवाजा तोड़ा तो उड़े लोगों के होश

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 02:09 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ के केशकाल में एक सरकारी आवास पर महिला आरक्षक साक्षी पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस के अनुसार जब साक्षी ने फोन नहीं उठाया तो विभागीय कर्मचारी उनके निवास पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे जहां उन्हें पंखे से लटका पाया।

    Hero Image
    केशकाल में महिला आरक्षक ने किया सुसाइड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    नई दुनिया, केशकाल। केशकाल स्थित सरकारी आवास पर महिला आरक्षक साक्षी पटेल ने मंगलवार रात को फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, दबंग महिला अधिकारी के आत्महत्या की घटना पर लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।

    क्या बोली पुलिस?

    पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला आरक्षक की मंगलवार रात को ड्यूटी थी। रात को विभागीय कर्मचारियों ने उनके मोबाइल पर फोन लगाया, फोन रिसीव नहीं करने से सीधे उनके निवास पर पहुंचे।

    पंखे से लटकी मिली लाश

    कर्मचारियों को सामने से दरवाजा बंद मिला, बाहर से आवाज लगाने के बाद महिला ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे, कमरे के अंदर महिला पंखे पर लटकी हुई मिली।

    अकेली रहती थी महिला

    बताया जा रहा है कि केशकाल स्थित सरकारी आवास पर महिला अकेली रह रही थी। मृतका के पिता नारायणपुर पुलिस विभाग में कार्यरत है। केशकाल पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच में जुटी है। जांच के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें