विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paddy Crop: छत्तीसगढ़ सरकार ने बनाया एक और कीर्तिमान, CM भूपेश बोले- धान से धनवान बन रहे हैं किसान

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 22 Jan 2023 05:38 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2023 05:47 PM (IST)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदने का एक और रिकॉर्ड बनाया है। देशभर में धान बेचने वाले सर्वाधिक किसान छत्तीसगढ़ से हैं। बता दें कि एक नवबंर 2022 से प्रदेश सरकार ने धान की खरीदी शुरू की थी।

धान से धनवान बन रहे हैं किसान: भूपेश बघेल (फोटो: @bhupeshbaghel)
धान से धनवान बन रहे हैं किसान: भूपेश बघेल (फोटो: @bhupeshbaghel)

रायपुर, जेएनएन। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने किसानों की बदौलत एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। बता दें कि राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के माध्यम से धान खरीदी का आंकड़ा 103 लाख मीट्रिक टन को पार हो गया है। इसी के साथ ही राज्य ने एक नया रिकॉर्ड हासिल किया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश ने रविवार को अपनी खुशी व्यक्त करते हुए ट्वीट किया।

मंदी से अछूता है छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदने का एक और रिकॉर्ड बनाया है। देशभर में धान बेचने वाले सर्वाधिक किसान छत्तीसगढ़ से हैं। मतलब सबसे ज़्यादा धन किसानों की जेब में छत्तीसगढ़ में गया है। आज छत्तीसगढ़ मंदी से अछूता है, बाजार गुलज़ार हैं। उन्होंने बताया कि किसान धान से धनवान बन रहे हैं, बाजारों की व्यापार श्रृंखला लाभ में चल रही है।

25 लाख से ज्यादा किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान जताया था। हालांकि, प्रदेश के विभिन्न जिलो में किसानों से समर्थन मूल्य में 103 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी हुई है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 20,148 करोड़ रुपये जारी किया गया है। साल 2022-23 में धान की समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री के लिए 25,14,456 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 22,93,761 किसानों ने इसका लाभ उठाया।

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में असामाजिक तत्वों पर लगेगा रासुका, मतांतरण विवाद पर भी सख्त हुई सरकार

छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

यूं तो प्रदेशवासी 'छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया' शब्द का इस्तेमाल अक्सर करते रहते हैं लेकिन यहां के किसानों ने तो इसकी अहमियत और भी ज्यादा बढ़ा दी। क्योंकि समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा किसानों ने धान की बिक्री की है। 22,93,761 किसानों के दम पर छत्तीसगढ़ पहले पायदान पर पहुंच गया है। जबकि 9,54,410 लाभार्थी किसानों के साथ तेलंगाना दूसरे स्थान पर है।

Chhattisgarh: अपनी जान पर खेल कर 12 साल की उन्नति ने बचाई अपने भाई की जान, अब द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

आस्था संग प्रकृति से संवाद का माध्यम हैं छत्तीसगढ़ के ये पर्यटन स्थल, सर्द मौसम में भी खूब करें भ्रमण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।