विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: अपनी जान पर खेल कर 12 साल की उन्नति ने बचाई अपने भाई की जान, अब द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Sun, 22 Jan 2023 08:15 AM (IST)

रायपुर में रहने वाली 12 साल की उन्नति को उनके सराहनीय कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्नति ने बिना अपनी जान की परवाह किए हुए अपने भाई को घर में लगी आग से बचाया था। जिसके लिए उन्हें 25 जनवरी को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार दिया जाएगा।

अपनी जान पर खेल कर 12 साल की उन्नति ने बचाई अपने भाई की जान
अपनी जान पर खेल कर 12 साल की उन्नति ने बचाई अपने भाई की जान

रायपुर, (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरडीए कॉलोनी टिकरापारा निवासी उन्नति शर्मा (12) ने अपने ढाई साल के भाई की आग से जान बचाई। उन्नति ने बिना अपनी जान की परवाह किए हुए ये सराहनीय कार्य किया है। इस साहसिक कार्य के लिए उन्नति को 25 जनवरी को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार दिया जाएगा और उसे सम्मानित किया जाएगा। 25 जनवरी को राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मु उन्नति को सम्मानित करेंगी।

घर में लगी थी आग

वहीं, उन्नति ने बातचीत में बताया कि 13 मार्च 2020 को वह रायपुर स्थित अपने मामा के घर गईं हुई थीं। दोपहर को मामा-मामी और मम्मी कुछ काम से बाहर गए हुए थे। घर पर ढाई साल का छोटा भाई सो रहा था। उन्नति ने बताया कि मैं घर के बाहर कॉलोनी के ही ग्राउंड में खेल रही थी। इसी दौरान मैंने थोड़ी देर बाद घर से धुआं निकलता हुआ देखा।

जिसके बाद मैं तुरंत भागते हुए घर पहुंची और आग देखकर डर गई थी। लेकिन हिम्मत से मैंने बिजली मीटर का स्विच बंद किया। धुआं और आग काफी ज्यादा था। इस बीच सो रहे अपने छोटे भाई को गोद में लेकर बाहर आई और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।

घटना के बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस भी पहुंची। उन्होंने आग बुझाने में हमारी मदद की। उन्नति ने बताया वह अभी कक्षा आठवीं में है और होली क्रास स्कूल रायपुर में पढ़ रही है। उन्नति ने अपनी प्रेरणा अपने माता-पिता को बताया।

उन्नति सामाजिक गतिविधियों में हमेशा से रही हैं आगे

उन्नति के पिता डॉक्टर हेमंत शर्मा और माता डॉक्टर मीना शर्मा ने बताया कि उन्नति शुरू से पढ़ाई में मेधावी होने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेती रही है। शहर में जब भी कोई सामाजिक गतिविधियां होती है, अखबार व अन्य माध्यमों से जानकारी मिलने पर वह स्वत: ही शामिल हो जाती है। पर्यावरण, प्रदूषण, यातायात जैसे अन्य सामाजिक अभियानों में हमेशा अपनी सहभागिता देती रही है, जिसके लिए सामाजिक संस्थाओं से पुरस्कार भी मिला है। पिता डाक्टर हेमंत और माता डाक्टर मीना ने कहा कि उन्नति को मिल रहा सम्मान गौरवान्वित करने वाला है।

उन्नति को राज्यपाल ने किया है सम्मानित

उन्नति ने बताया कि उनके साहसिक कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में योगदान के लिए राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सम्मानित किया है। उन्नति ने बताया कि उन्हें गणित और विज्ञान विषय में रूचि है। भविष्य में अच्छी पढ़ाई कर प्रशासनिक सेवा में जाना है और समाज के लोगों की सेवा करनी है। इसके लिए मुझे मेरे मम्मी पापा हमेशा प्रेरित करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- Dalai Lama: दलाई लामा ने भारत के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों को सराहा, नेहरू-इंदिरा के साथ बिताए पल को किया याद

यह भी पढ़ें- Weather Update Today: मौसम फिर लेगा करवट, दिल्ली समेत 6 राज्यों में होगी बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।