Chhattisgarh चुनाव के लिए कांग्रेस की बड़ी तैयारी, इन नए चेहरों को सौंपी लोकसभा और विधानसभा की जिम्मेदारी
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने लोकसभावार जिलावार और विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है। कांग्रेस पार्टी ने 11 लोकसभा के लिए 22 प्रभारियों की नियुक्ति है। वहीं 33 जिलों के लिए 40 प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस ने 90 विधानसभा के लिए 90 प्रभारी नियुक्त किया हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है।

रायपुर, (राज्य ब्यूरो): विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने लोकसभावार, जिलावार और विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है। कांग्रेस ने 11 लोकसभा के लिए 22 प्रभारियों और 33 जिलों के लिए 40 प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, 90 विधानसभा के लिए 90 प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
इन चेहरों को मिली जिम्मेदारी
इनमें रायपुर लोकसभा प्रभारी में प्रतिमा चंद्राकर और दीपक दुबे, दुर्ग लोकसभा में गिरीश देवांगन और जितेंद्र साहू, महासमुंद लोकसभा में दीपक मिश्रा और सकलेन कामदार, राजनांदगांव लोकसभा में शाहिद खान और पीआर खूंटे, कांकेर लोकसभा में रवि घोष और बीरेश ठाकुर को जिम्मेदारी दी है।
वहीं, बस्तर लोकसभा में नीना रावतिया और यशवर्धन राव, कोरबा लोकसभा में प्रशांत मिश्रा और दिवतेंद्र मिश्रा, रायगढ़ लोकसभा में वासुदेव यादव और चुन्नीलाल साहू, जांजगीर-चांपा लोकसभा में सुमित्रा घृतलहरे और चन्द्रशेखर शुक्ला, बिलासपुर लोकसभा में सीमा वर्मा और कन्हैया अग्रवाल, सरगुजा लोकसभा में फुलकेरिया भगत और जेपी श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।