Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chhattisgarh: नक्सलियों के खात्मे को ढाई हजार जवानों ने जंगल मे बिताई रात, अब तक 12 ढेर; बढ़ सकता है आंकड़ा

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 09:00 AM (IST)

    तेलंगाना की सीमा से लगे हुए इलाके में एक बड़ा पहाड़ है। इस इलाके में नक्सलियों के बटालियन और कुछ संगम नक्सलियों की गतिविधियां देखी जा चुकी हैं। इसकी ज ...और पढ़ें

    Hero Image
    छत्तीसगढ़ में 12 नक्सली ढेर (फाइल फोटो)

    सतीश चांडक, सुकमा। तेलंगाना की सीमा से लगे हुए इलाके में एक बड़ा पहाड़ है। इस इलाके को नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। साथ ही इस इलाके में नक्सलियों के बटालियन और कुछ संगम नक्सलियों की गतिविधियां देखी जा चुकी हैं। इसकी जानकारी जवानों को दी गई और फिर एक बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया। इस ऑपरेशन में बीजापुर और सुकमा के करीब ढाई हजार जवानों को शामिल किया जा चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि इससे पहले इस इलाके में अक्सर ग्रे हाउंड्स के जवानों ने ऑपरेशन किया था और काफी समय से यहां ऑपरेशन नही हो रहे थे। क्योंकि छत्तीसगढ़ के जवानों के लिए उस इलाके में ऑपरेशन करना थोड़ा मुश्किल था।

    जवानों को नुकसान पहुंचाने की रणनीति बना रहे थे नक्सली

    बता दें ये कैंप से काफी दूर और नक्सलियों का आधार वाला इलाका है उसी का फायदा उठाते हुए नक्सली यहां पर जवानों को नुकसान पहुंचाने की रणनीति बना रहे थे। जिसकी जानकारी पुलिस को लग गई फिर जवान ऑपरेशन के लिए निकले।

    • 16 जनवरी की दोपहर को सबसे पहले सुकमा के डीआरजी जवानों के साथ नक्सलियो की मुठभेड़ हुई।
    • तीन तरफ से जवानों ने घेराबंदी करते हुए आगे बढ़े। 
    • बीजापुर के जवानों आगे बढ़े उनके साथ मुठभेड़ हुई।
    • नक्सली अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग कर रहे थे और जवान भी जवाबी कार्रवाई कर रहे थे।

    फिर से चलेगा सर्चिंग अभियान

    शाम 5 बजे तक दोनों और से फायरिंग हुई। उसके बाद जवानों ने सर्चिंग करने का प्रयास किया जिसमें 12 नक्सलियो के शव बरामद होने की खबर है। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नही है।

    उधर जवानों की सर्चिंग अभियान पूरा नही हुआ क्योंकि ठंड के कारण जंगलों में जल्दी अंधेरा हो जाता है। इसलिए जवानों ने रातभर इलाके को घेर कर रखा है। सुबह फिर से सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा और आंकड़ा और बढ़ सकता है।

    मुठभेड़ होने की आशंका

    साथ ही मुठभेड़ होने की और संभावना बताई जा रही है। क्योंकि अगर नक्सली वहां छुपे है या फिर आसपास इलाके में और नक्सली मौजूद है तो फिर से मुठभेड़ होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन जवान भी भूखे-प्यासे रातभर जंगल मे डटे हुए है।

    दूसरी और दोनों जिलों के पुलिस अधिकारी भी बीजापुर जिला मुख्यालय के वार रूम में मौजूद है। और खुद आईएजी सुन्दराज पी भी ऑपरेशन की मॉनीटिरिंग कर रहे है। आज दोपहर तक स्पष्ठ आंकड़े सामने आ जायेंगे।

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 2025 की सबसे बड़ी मुठभेड़, अब तक 12 नक्सली ढेर; 2000 जवानों ने पूरे जंगल को घेरा