केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए मंजूर किए 375 करोड़ रुपए, 715 सड़कें और 100 पुलों का होगा निर्माण
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जनजातीय जनमन योजना के तहत छत्तीसगढ़ को 375.71 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस राशि से राज्य में 2449 किलोमीटर लंबी सड़कें और 6569 मीटर लंबे पुल बनाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर जानकारी दी और कार्यों को तेजी से पूरा करने का आग्रह किया। इस योजना का लक्ष्य पिछड़े जनजातीय क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ना है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/रायपुर। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जनजातीय जनमन योजना (फेज-2, 2025-26) के तहत छत्तीसगढ़ को 375.71 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस राशि से राज्य में 2,449 किलोमीटर लंबी 715 सड़कों और 6,569 मीटर लंबे 100 पुलों का निर्माण किया जाएगा।
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य विशेष रूप से दूर-दराज़ और पिछड़े इलाकों में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजातियों (PVTG) को मुख्यधारा से जोड़ना है।
शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि कार्यों को तेज़ी से और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन के अनुरूप यह पहल आदिवासी क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।