विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bijapur Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सली, इलाके में सघन तलाश जारी

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 27 Mar 2024 10:42 AM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2024 11:18 AM (IST)

Bijapur Naxalite Encounter छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में छह ...और पढ़ें

Bijapur Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी मुठभेड़, 6 नक्सली मारे गिराए (फाइल फोटो)
Bijapur Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी मुठभेड़, 6 नक्सली मारे गिराए (फाइल फोटो)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
  2. मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सली

एजेंसी, बीजापुर। Bijapur Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए। पुलिस ने बताया कि आज सुबह बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सली

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला समेत छह नक्सली मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के चिकुरबत्ती-पुसबाका के पास वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी टीम

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। ये मुठभेड़ बासागुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिकुरभट्टी और पुसबका गांवों के जंगलों में हुई।

छह नक्सलियों के शव किए बरामद

उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में डीआरजी, सीआरपीएफ 229, कोबरा की टीम शामिल थी। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद घटनास्थल से एक महिला समेत छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए। फिलहाल मौके पर तलाशी अभियान चल रहा है।

ग्रामीणों की हत्या के बाद चलाया ऑपरेशन

उल्लेखनीय तीन ग्रामीणों की हत्या के बाद सुरक्षाबलों की टीम पोलमपल्ली, चिपुरभट्टी इलाके में तलाशी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। बता दें कि बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आता है। यहां 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, सुकमा में आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए दो जवान

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों ने शराबी शिक्षक को स्कूल से खदेड़ा, उछाले जूते-चप्पल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।