विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, सुकमा में आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए दो जवान

By Agency Edited By: Sachin Pandey
Published: Sat, 23 Mar 2024 05:28 PM (IST)

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की ओर से चलाए जा रहे नक्सली विरोधी अभियान में जहां बीजापुर में दो नक्सलियों ...और पढ़ें

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों की कई यूनिट ने इस ऑपरेशन में एक साथ हिस्सा लिया।
Chhattisgarh: सुरक्षाबलों की कई यूनिट ने इस ऑपरेशन में एक साथ हिस्सा लिया।

पीटीआई, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को अहम सफलता मिली है, जहां उन्होंने बीजापुर जिले में मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। हालांकि, पड़ोसी जिले सुकमा में अभियान के दौरान विस्फोट की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि "सुरक्षा बलों के जवानों की एक टीम शनिवार सुबह 8.30 बजे के करीब नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में मुठभेड़ हुई।"

शुक्रवार को शुरू किया गया ऑपरेशन

आईजी ने बताया कि यह ऑपरेशन शुक्रवार शाम को लॉन्च किया गया है, जिसमें जिला गार्ड रिजर्व (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, सीआरपीएफ और उसकी कोबरा यूनिट एवं तीन जिलों के एसटीएफ के जवानों ने हिस्सा लिया। नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के ट्राई-जंक्शन पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

आईजी के अनुसार बीजापुर के पिडिया गांव में सुरक्षाकर्मी एक जंगल की घेराबंदी कर रहे थे, इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। गोलीबारी रुकने के बाद घटनास्थल से दो नक्सलियों के शव मिले, साथ ही उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए। उन्होंने कहा "फिलहाल मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हुई है और सुरक्षाकर्मियों की ओर से तलाशी अभियान जारी है।"

दो जवान घायल

इधर, सुकमा जिले में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में विस्फोट की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए हैं। पीटीआई की रिपोर्ट में आईजी सुंदरराज के हवाले से बताया गया है कि अभियान के तहत दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर जंगल की घेराबंदी की जा रही थी। इसी दौरान सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोडीतुमनार गांव के पास एक जंगल में बस्तर फाइटर्स के दो जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की चपेट में आ गए।

आईजी ने पीटीआई को बताया, 'घायल जवानों के नाम विकास कुमार कर्मा और राकेश कुमार मरकाम है। दोनों बस्तर फाइटर्स-दंतेवाड़ा में आरक्षक हैं। जवानों को इलाज के लिए रायपुर ले जाने से पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायल जवान खतरे से बाहर हैं।"

ये भी पढ़ें- इस बार 100 नए केंद्रों में होगा मतदान; नक्‍सली इलाकों में बने 90 से ज्‍यादा सुरक्षा कैंप, देखिए बदलते बस्‍तर की तस्‍वीर

ये भी पढ़ें- 'मुख्‍यमंत्री या उप मुख्‍यमंत्री...से कोई नहीं हरा सकता', बघेल के इस बयान पर क्‍यों CM बोले- 5 साल हमारी नहीं सुनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।