विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajnandgaon:'मुख्‍यमंत्री या उप मुख्‍यमंत्री...से कोई नहीं हरा सकता', बघेल के इस बयान पर क्‍यों CM बोले- 5 साल हमारी नहीं सुनी

By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
Published: Thu, 21 Mar 2024 07:20 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव में बाहरी के मुद्दे पर घिर गए हैं। पार्टी के कार्यकर्ता उन पर ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: बाहरी के मुद्दे पर राजनांदगांव में घिरे भूपेश बघेल। फाइल फोटो।
लोकसभा चुनाव 2024: बाहरी के मुद्दे पर राजनांदगांव में घिरे भूपेश बघेल। फाइल फोटो।

रायपुर, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह और कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब मंचों पर खुलकर सामने आ रही है। सीट बदलने के बाद कांग्रेसी नेता घिर रहे हैं। राजनांदगांव की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही बाहरी प्रत्याशी होने का आरोप लगा दिया।

कांग्रेस के भीतर उपजे इस अंतर्कलह के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा है कि जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हो सके, वे जनता के क्या होंगे। इस मामले पर मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम को सवालों के घेरे में खड़ा किया है।

इससे पहले भूपेश बघेल ने राजनांदगांव की चुनावी सभा में कहा था कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तो क्या नंबर-1 व नंबर-2 भी आ जाए कांग्रेस को राजनांदगांव से कोई हरा नहीं सकता।

बाहरी चेहरों पर बढ़ी नाराजगी

राजनीतिक हालातों पर गौर करें तो कांग्रेस का सीट बदलने का फार्मूला ज्यादा कारगर होता दिखाई नहीं दे रहा है। दो दिन पहले राजनांदगांव में कार्यकर्ता द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री पर उंगली उठाई गई।

कांग्रेस ने राजनांदगांव में स्थानीय नेता को प्रत्याशी नहीं बनाया, जबकि बिलासपुर व कांकेर में भी दूसरे संसदीय क्षेत्र से कांग्रेसी नेता को टिकट देने की चर्चा हैं। ऐसे में राजनांदगांव की आग दूसरे संसदीय क्षेत्रों तक फैलने की आशंका जताई जा रही है।

बिलासपुर में कांग्रेस कैसे निकालेगी भाजपा का तोड़?

बिलासपुर में भाजपा के ओबीसी प्रत्याशी से मुकाबले के लिए कांग्रेस के सामने भी ओबीसी प्रत्याशी खड़ा करने की चुनौती बनी हुई है। यहां भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव के नाम की चर्चा काफी पहले से शुरू हो चुकी है।

भूपेश बघेल पर सीएम साय ने साधा निशाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा कि वो अपने अंहकार में कहते रह गए, मैं हूं तो भरोसा है। उनके कार्यकर्ता उनके मुंह पर ही कह रहे हैं, पांच साल हमारी सुनी ही नहीं गई।

छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने उनके धोखे को पहले ही पहचान लिया था और मोदी की गारंटी पर विश्वास अटूट रहा। जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हुए वे जनता के क्या होंगे।

कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता: भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा था कि यदि कांग्रेस के साथी अपनी पूरी ताकत से लोकसभा चुनावों के लिए जुट जाए तो यहां मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तो क्या नंबर-1 और नंबर-2 भी आ जाएं तो कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता।

कांग्रेस का हाथ छोड़ कमल थाम रहे नेता

कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह साफ तौर पर उजागर हो रही है। नाराज कार्यकर्ता, लेटर बम के साथ-साथ पाला बदलने में देरी नहीं कर रहे हैं। 15 दिनों के भीतर 3,000 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरबा, बस्तर आदि संसदीय क्षेत्रों के अलग-अलग कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर कमल का हाथ थामा है।

यह भी पढ़ें: वो निर्दलीय प्रत्याशी जिसने पलट दिया था बालाघाट में चुनावी पांसा, दिग्गजों को दी थी शिकस्त

यह भी पढ़ें: वामदलों के साथ क्या गलेगी कांग्रेस की दाल? 12 सीटें छोड़ने को तैयार, अगर ऐसा हुआ तो त्रिकोणीय होगा मुकाबला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।