Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    CG News: कवर्धा कांड में छत्तीसगढ़ सरकार का एक्शन, कलेक्टर और एसपी को हटाया; तीन लोगों की हुई थी मौत

    Updated: Sat, 21 Sep 2024 05:45 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह प्रकरण में एक के बाद एक तीन लोगों की मौत के बाद प्रशासनिक विफलता के आरोपों से घिरे कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी डा. अभिषेक पल्लव को शुक्रवार को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर गोपाल वर्मा को कलेक्टर और राजेश कुमार अग्रवाल को एसपी नियुक्त किया गया है। सीएम साय ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं।

    Hero Image
    कवर्धा कांड में छत्तीसगढ़ सरकार का एक्शन, कलेक्टर और एसपी को हटाया

     जेएनएन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह प्रकरण में एक के बाद एक तीन लोगों की मौत के बाद प्रशासनिक विफलता के आरोपों से घिरे कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी डा. अभिषेक पल्लव को शुक्रवार को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर गोपाल वर्मा को कलेक्टर और राजेश कुमार अग्रवाल को एसपी नियुक्त किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिवप्रसाद साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों से मारपीट के मामले में रेंगाखार थाने के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित वहां पदस्थ कुल 23 पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया है। गत 15 सितंबर को लोहारीडीह में भाजपा से जुड़े शिवप्रसाद साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

    पुलिस ने जमकर लाठियां चलाईं

    हत्या का आरोप लगाते हुए लोगों ने पहले प्रदर्शन किया तो पुलिस ने जमकर लाठियां चलाईं। इससे उग्र हुए लोग आगजनी करने लगे, जिसमें कांग्रेस से जुड़े पूर्व उप सरपंच रघुनाथ साहू की मृत्यु हो गई। इस बीच, पुलिस अधीक्षक पल्लव की उपस्थिति में लोगों की बुरी तरह पिटाई का वीडियो प्रसारित हुआ। नाबालिग की पिटाई का वीडियो भी आया।

    एएसपी विकास कुमार को निलंबित किया गया

    पुलिस पिटाई से घायल भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत साहू की बुधवार की रात मौत हो गई। इसके बाद गुरुवार को एएसपी विकास कुमार को निलंबित किया गया था। विपक्ष एसपी डा. अभिषेक पल्लव को 'रील वाला एसपी' बताते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहा था। कांग्रेस लगातार हमलावर है। उसने शनिवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया है।