विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Cabinet: साय के मंत्रिमंडल का आज विस्तार, राजभवन में नौ मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी पूरी, इन नेताओं का नाम सबसे आगे

By Jagran News Edited By: Prince Sharma
Published: Fri, 22 Dec 2023 06:30 AM (IST)

Chhattisgarh Cabinet छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को हो सकता है। साय मंत्रिमंडल में कौन-कौन विधायक ...और पढ़ें

Chhattisgarh Cabinet: साय के मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार
Chhattisgarh Cabinet: साय के मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को हो सकता है।
  2. राजभवन में शपथ समारोह कराने की तैयारी है।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को हो सकता है। साय मंत्रिमंडल में कौन-कौन विधायक शामिल होंगे,यह तय हो जाएगा। इसके लिए राजभवन में शपथ समारोह कराने की तैयारी है।

सुबह पार्टी की ओर से समय निर्धारित करते ही राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री निर्वाचित होते हैं। इनमें अभी तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव सहित उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा मंत्रिमंडल में शामिल हो चुके हैं। बाकी 10 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है।

शपथ समारोह सुबह 11 बजे हो सकता है

पार्टी सूत्रों के अनुसार दिल्ली के नेताओं से नाम फाइनल होने के बाद राजभवन प्रस्ताव भेज दिया गया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में शुक्रवार की सुबह 11 बजे के बाद हो सकता है। इधर, स्टेट गैरेज के अधिकारियों को भी गाड़ी तैयार करने का निर्देश दिया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक अभी तक आठ मंत्रियों के नाम को लेकर सहमति बन गई है। दो अन्य के नाम को लेकर भाजपा असमंजस में है। स्टेट गैरेज के जिम्मेदारों का कहना है, कि उनकी तरफ से 11 गाड़ियां तैयार करवाई जा रही हैं। इन गाड़ियों को निर्देश मिलने के बाद पुलिस लाइन भेज दिया जाएगा।

ये बन सकते हैं मंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने बयान में स्पष्ट कर चुके हैं कि उनके मंत्रिमंडल में नए और पुराने चेहरे का समावेश होगा। इस लिहाज से मंत्री बनने के रेस में बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, ओपी चौधरी, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, रामविचार नेताम, लखन लाल देवांगन, डोमन लाल कोर्सेवाडा, सिद्धेश्वरी पैकरा और लक्ष्मी राजवाड़े का नाम आगे चल रहा है। राजभवन में  नौ मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी, बाकी दो पर सहमति बनना बाकी है।

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: खत्म हुआ इंतजार, कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार; बृजमोहन अग्रवाल सहित यह विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

यह भी पढ़ें- Kiran Singh Dev: पहली बार चुनाव जीता और BJP ने बढ़ाया कद, जेपी नड्डा ने इस नेता को बनाया छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष