यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kiran Singh Dev: पहली बार चुनाव जीता और BJP ने बढ़ाया कद, जेपी नड्डा ने इस नेता को बनाया छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष
भाजपा नेता किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ की भाजपा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है ...और पढ़ें

HighLights
- जगदलपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे किरण सिंह देव
- कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल को हराकर पहुंचे विधानसभा
एएनआई, रायपुर। भाजपा नेता किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ की भाजपा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा महासचिव अरुण सिंह के दस्तखत वाली एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए पार्टी ने यह जानकारी दी।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किरण सिंह देव को भाजपा छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
BJP leader Kiran Singh Dev appointed as BJP Chhattisgarh State President. pic.twitter.com/v34YBSFLI9
— ANI (@ANI) December 21, 2023
अरुण साव की लेंगे जगह
किरण सिंह देव भाजपा विधायक अरुण साव की जगह लेंगे, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य के उप मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था।

कौन हैं किरण सिंह देव?
पहली बार विधानसभा पहुंचे किरण सिंह देव को भाजपा ने जगदलपुर से चुनावी मैदान में उतारा था, जहां पर उनका मुकाबला कांग्रेस के जतिन जायसवाल से था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को पटकनी देते हुए यह चुनाव जीत लिया। किरण सिंह देव नगर निगम में महापौर का पद संभाल चुके हैं।
