विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: खत्म हुआ इंतजार, कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार; बृजमोहन अग्रवाल सहित यह विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

By Jagran News Edited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 21 Dec 2023 09:46 PM (IST)Updated: Thu, 21 Dec 2023 10:50 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार? यह सवाल लगातार पूछा जा रहा था लेकिन अब इस राज से पर्दा उठ ...और पढ़ें

विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार (फाइल फोटो)
विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय ने ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ
  2. राजभवन में शुक्रवार को विष्णु के नौ रत्न लेंगे मंत्री पद की शपथ

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार? यह सवाल लगातार पूछा जा रहा था, लेकिन अब इस राज से पर्दा उठ गया है। बता दें कि विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार होगा। राजभवन में शुक्रवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होने वाला है। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल सहित यह नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे।

विष्णु के नौ रत्न

  • बृजमोहन अग्रवाल
  • लखनलाल देवांगन
  • राम विचार नेताम
  • टंकराम वर्मा
  • श्याम बिहारी जायसवाल
  • ओपी चौधरी
  • दयालदास बघेल
  • केदार कश्यप
  • लक्ष्मी राजवाड़े

शपथ ग्रहण समारोह

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजभवन में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा जहां पर विष्णुदेव साय के नौ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

यह भी पढ़ें: पहली बार चुनाव जीता और BJP ने बढ़ाया कद, जेपी नड्डा ने इस नेता को बनाया छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद 10 दिसंबर को विधायक दल के नेता के नाम से पर्दा उठा दिया, लेकिन 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ के बाद से लगातार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हो रही थी और अंतत: शुक्रवार को विष्णुदेव के नौ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस डूबती नैया, पार्टी छोड़ भाग रहे हारे प्रत्याशी'; नंदकुमार साय के इस्तीफा के बाद मुख्यमंत्री ने कसा तंज