यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जेपी नड्डा ने बस्तर में BJP नेताओं की हत्या पर जताया दुख, कहा- भूपेश सरकार में नक्सलियों से लड़ने का दम नहीं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में नक्सलियों से लड़ने ...और पढ़ें

जगदलपुर, जागरण न्यूज नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Elections 2023) के लिए शनिवार को जगदलपुर में आयोजित जनसभा में बिगुल फूंक दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में नक्सलियों से लड़ने का दम नहीं है, इसलिए बस्तर में नक्सल घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नक्सलियों से लड़ने का दम केवल भाजपा के पास है।
बस्तर में नक्सलियों के निशाने पर भाजपा नेता
जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार के समय बस्तर शांति की ओर लौट आया था। जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, नक्सलवाद का क्षेत्र और घटनाएं दोनों का ग्राफ बड़ा है। हाल ही में कुछ ही दिनों में हमारे दो नेताओं की हत्या कर दी गई। कांग्रेस के राज में बस्तर में नक्सलियों के निशाने पर भाजपा नेता है।
यह भी पढ़ें: Narayanpur News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को नक्सलियों ने मारी गोली, घर में देख रहे थे टीवी
सागर साहू को दी श्रद्धांजलि
जेपी नड्डा ने नारायणपुर पहुंचकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ पूर्व सीएम डा. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरण साव, पूर्व मंत्री केदार कश्यप व महेश गागड़ा भी अंतिम संस्कार में उपस्थित रहे। नड्डा के प्रवास के एक दिन पूर्व नक्सलियों ने छोटेडोंगर स्थित सागर साहू के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी थी।