विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Narayanpur News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को नक्सलियों ने मारी गोली, घर में देख रहे थे टीवी

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 11 Feb 2023 01:42 AM (IST)

बस्तर के घोर नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को शुक्रवार की रात ...और पढ़ें

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

नारायणपुर, जेएनएन। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, सागर साहू को नक्सलियों ने गोली मारी है। बस्तर के घोर नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दो अज्ञात लोगों ने घर में घुस के गोली मार दी।

घटना को लेकर लोगों ने जताया आक्रोश 

गंभीर हालत में उन्हें जिला मुख्यालय के अस्पताल में देर रात लाया गया है, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। ऐसे में इस बड़ी वारदात को लेकर लोगों में नाराजगी है। बता दें कि साहू 25 सालों से भाजपा से जुड़े हुए थे। साथ ही वे साहू समाज का ग्रामीण अध्यक्ष का दायित्व भी उनपर था। समाचार लिखे जाने तक उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

गोली मारकर भाग खड़े हुए नक्सली

एक सूत्र ने जानकारी दी कि ओरछा रोड स्थित छोटे डोंगर में अपने घर में संतोष साहू टीवी देख रहे थे, तभी दो लोग नक्सलवाद जिंदाबाद करते घर में घुसे और सागर के सिर पर गोली मार दी और भाग खड़े हुए। इसके बाद स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी।

50 मीटर दूर स्थित थाने से पुलिस की टीम पहुंची और सागर को लेकर जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल पहुंची, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद सागर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। नारायणपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने कहा कि नक्सल स्माल एक्शन टीम हो सकती है, जांच के बाद ही पूरी बातें बताना संभव हो पाएगा।