विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: रायपुर सड़क हादसे में युवती का सिर-धड़ से अलग, चलती स्कूटी पर बना रही थी वीडियो

Published: Fri, 04 Apr 2025 05:45 AM (IST)Updated: Fri, 04 Apr 2025 07:02 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बुधवार की शाम चलते वाहन पर मोबाइल फोन से शार्ट वीडियो बनाना युवती के लिए जानलेवा ...और पढ़ें

रायपुर सड़क हादसे में युवती का सिर-धड़ से अलग (फोटो- सोशल मीडिया)
रायपुर सड़क हादसे में युवती का सिर-धड़ से अलग (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हादसा, स्कूटी की रफ्तार भी ज्यादा थी
  2. चलती गाड़ी में रील बना रही थीं लड़कियां, हादसे में सिर हुआ धड़ से अलग
  3. हादसे के बाद एआइजी ट्रैफिक संजय शर्मा ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

 जेएनएन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराने से बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। हादसे में स्कूटी चला रही युवती आलिया खान (18) का सिर धड़ से अलग हो गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं स्कूटी पर सवार दो अन्य नाबालिग लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

लड़कियां चलती गाड़ी में मोबाइल से रील बना रही थीं

घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द की है। हादसे के बाद गुरुवार को एआइजी संजय शर्मा घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया आसपास जांच की गई तो सामने आया है कि लड़कियां चलती गाड़ी में मोबाइल से रील बना रही थीं।

स्कूटी की रफ्तार ज्यादा थी

स्कूटी की रफ्तार ज्यादा थी। इस दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और इसके बाद युवती का सिर खंभे से टकरा गया। आलिया खान (18) निवासी टिकरापारा की चौरसिया कालोनी की रहने वाली थी और कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।

बुधवार को वह अपनी दो दोस्तों बुशरा खान (17) और आलिया खान (14) के साथ बोरियाखुर्द से कमल विहार की ओर घूमने जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।

लोहे के एंगल से टकराने के कारण धड़ से अलग हुआ सिर

हादसा इतना भयानक था कि आलिया का सिर डिवाइडर के लोहे के एंगल से टकराने के कारण शरीर से अलग हो गया। घायलों की हालत सामान्य पीछे बैठी दोनों लड़कियों को सिर और पैरों में चोट आई, जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। स्थिति सामान्य है।

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान

एआइजी ने बताया कि लोग शहर में हेलमेट नहीं पहनते हैं। अगर युवती हेलमेट पहने होती तो उसकी जान बच सकती थी।

यह भी पढ़ें- जयपुर बम धमाका मामले में इस दिन आएगा फैसला, दो आरोपित अभी जेल में; दो जमानत पर बाहर