Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CG News: छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की तीसरी गारंटी पूरी, धान बोनस के बाद 10 लाख तक का निशुल्क इलाज और एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिलेगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई किसानों को तो दो लाख से अधिक की राशि मिली है। किसानों में बहुत खुशी है। नौजवानों के लिए हम पूरी पारदर्शिता के साथ एक लाख सरकारी नौकरी की व्यवस्था करेंगे। हमारी कथनी-करनी समान है। प्रदेश ही नहीं पूरे देश ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। आने वाले समय में प्रदेश में सरकारी नौकरियों की बहार आएगी।

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer Updated: Tue, 26 Dec 2023 05:00 AM (IST)
    Hero Image
    BJP सरकार ने एक महीने के भीतर पूरी की तीन गारंटी

    राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन के बाद सरकार ने मोदी गारंटी का वादा पूरा करते हुए किसानों को दो धान का बकाया बोनस उनके खातों में अंतरित कर दिया। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर सुशासन दिवस के दिन प्रदेश के 11.76 लाख किसानों के खाते में 3,716 करोड़ रुपये की राशि पहुंची।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभनपुर के ग्राम बेन्द्री में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि भाजपा की हर गारंटी पूरी होगी। हम अन्नदाता किसानों के सम्मान में उनकी हक की राशि दे रहे हैं। हमने 18 लाख पीएम आवास का वादा पूरा किया। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीद रहे हैं।

    अब दो साल धान का बकाया बोनस किसानों के खाते में पहुंच गया है। जरूरत पड़ने पर समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अवधि भी बढ़ाई जाएगी। अन्नदाता से किया हुआ हर वादा पूरा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड के तहत निश्शुल्क इलाज की सुविधा पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा की।

    कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उनकी लिखी कविताएं पढ़ी और लोगों में जोश भरा। मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी योजना के हितग्राहियों को चेक, सर्टिफिकेट और किसानों को कृषि एटीएम का वितरण किया।

    रमन सरकार की बंद योजना फिर होगी शुरू

    रमन सरकार की बंद योजना फिर से शुरू होगी, जिसमें तेंदूपत्ता खरीदी योजना, स्कालरशिप योजना, चरण पादुका योजना, साड़ी वितरण और आयुष्मान योजना शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित की कई योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था। इसे फिर से शुरू किया जाएगा।

    एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई किसानों को तो दो लाख से अधिक की राशि मिली है। किसानों में बहुत खुशी है। नौजवानों के लिए हम पूरी पारदर्शिता के साथ एक लाख सरकारी नौकरी की व्यवस्था करेंगे। हमारी कथनी-करनी समान है। प्रदेश ही नहीं पूरे देश ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। आने वाले समय में प्रदेश में सरकारी नौकरियों की बहार आएगी।

    किसानों से सीधे संवाद

    मुख्यमंत्री ने वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से सीधे चर्चा की। महासमुंद जिले के किसान रामपाल ने बताया कि उन्हें 23 हजार 280 रुपये का बोनस मिला। बालोद जिले के तमोरा ग्राम के किसान बिशेसर राम साहू ने बताया कि मुझे 89 हजार 640 रुपये बोनस मिला है। मैंने ट्रैक्टर लिया है। राशि का उपयोग किस्त जमा करने में करूंगा।

    एक महीने के भीतर भाजपा ने पूरी की तीन गारंटी

    1. 18 लाख पीएम आवास योजना

    2. 21 क्विटंल धान खरीदी

    3. किसानों को दो साल का बकाया बोनस

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वादा भी पूरा करेंगे

    1. महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये।

    2. उज्ज्वला योजना के तहत गैसकार्डधारी परिवारों को पांच सौ रुपये में सिलेंडर।

    3. भूमिहीन कृषि मजदूरों को एक साल में दस हजार रुपए।

    4. विभिन्न विभागों के एक लाख रिक्त पदों को पूरी पारदर्शिता के साथ भरेंगे।

    5. 21 क्विंटल धान 3100 रुपये के मान से खरीदेंगे।

    यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: गाजा में एक रात में मारे गए 100 फलस्तीनी, क्रिसमस पर पहली बार बेथलहम पर पसरा सन्नाटा