Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CG Election 2023: कांग्रेस के नए महासचिवों पर छत्तीसगढ़ फतह की जिम्मेदारी, चुनाव के लिए बनाई नई रणनीति

    CG Election 2023 तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने खारिज कर दिया और प्रभारी महामंत्री की जिम्मेदारी रवि घोष को सौंपी गई। प्रदेश कार्यकारिणी से विवादों में रहे अर्जुन तिवारी को भी बाहर किया गया है। इसके साथ ही रुक्मणी कर्मा सुमित्रा घृतलहरे और रंजीत कोसरिया को बाहर किया गया है। इसके स्थान पर आए यशवंत राव को महासचिव बनाया गया है।

    By Jagran NewsEdited By: Narender SanwariyaUpdated: Fri, 25 Aug 2023 07:00 AM (IST)
    Hero Image
    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पहले कांग्रेस से छह महासचिवों की छुट्टी, नए से साधेंगे चुनावी समीकरण

    रायपुर, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में छह महासचिवों की छुट्टी हो गई है। इसमें एक दिन के प्रभारी महामंत्री बने अरुण सिसोदिया प्रमुख हैं। नई कार्यकारिणी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समीकरण को साधने की कोशिश की गई है। अनुभवी और युवा नेताओं के तालमेल से दीपक बैज अब चुनावी अभियान में उतरेंगे। बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग के वरिष्ठ नेता रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला और राजेंद्र साहू को एक बार फिर महासचिव बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टिकट की दावेदारी पर रार

    कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो टिकट की दावेदारी कर रहे कुछ नेताओं की संगठन से छुट्टी की गई है। महासमुंद से टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व महासचिव अमरजीत चावला को बाहर किया गया है। हालांकि चावला का नाम कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति के समय विवादों में आया था। बाद में उनको प्रभारी महासचिव के पद से हटाकर अरुण सिसोदिया को जिम्मेदारी दी गई थी।

    इनको मिली जिम्मेदारी

    तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने खारिज कर दिया और प्रभारी महामंत्री की जिम्मेदारी रवि घोष को सौंपी गई। प्रदेश कार्यकारिणी से विवादों में रहे अर्जुन तिवारी को भी बाहर किया गया है। इसके साथ ही रुक्मणी कर्मा, सुमित्रा घृतलहरे और रंजीत कोसरिया को बाहर किया गया है। इसके स्थान पर आए यशवंत राव को महासचिव बनाया गया है। यशवंत, जगदलपुर की चुनावी राजनीति में प्रभावी नेता माने जाते हैं। अब तक उन्होंने जितने भी चुनाव लड़े, सभी में जीत मिली है। मलकीत सिंह गैंदू लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। वर्ष 2013 में झीरम घाटी नक्सली हमले के समय गैंदू काफिले में शामिल थे। प्रदेश महासचिव के रूप में बस्तर से लेकर सरगुजा तक का प्रतिनिधित्व हुआ है।

    आज होगी चुनाव समिति की बैठक

    महिला और युवा पर फोकसचुनाव में महिला और युवा वोटरों को अपने पाले में करने के लिए कांग्रेस ने 23 महासचिव में छह महिला और आठ युवाओं को शामिल किया है। युवक कांग्रेस की चुनावी राजनीति में सक्रिय दीपक मिश्रा और सुबोध हरितवाल को जगह मिला है। दीपक मिश्रा युवक कांग्रेस के चुनाव में लगातार दो बार निर्वाचित उपाध्यक्ष रहे हैं। वहीं, सुबोध एनएसयूआइ का प्रदेश अध्यक्ष और युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में दखल रखते हैं। कांग्रेस की योजना एवं रणनीति समिति की बैठकराजीव भवन में गुरुवार शाम को कांग्रेस की योजना और रणनीति समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू ने आगामी कार्ययोजना को लेकर मंथन किया। बैठक में मंत्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर और मोहन मरकाम शामिल हुए। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को होगी।