विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में BJP सांसद लक्ष्मी वर्मा कार हादसे में घायल, हाथ में फ्रैक्चर के बाद रायपुर एम्स में भर्ती

Published: Sat, 28 Nov 2026 12:06 PM (IST)

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक कार दुर्घटना में घायल हो गईं, जिसमें उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर आया है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है।

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक कार दुर्घटना में घायल(फोटो: सोशल मीडिया)

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक कार दुर्घटना में घायल(फोटो: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. भाजपा सांसद लक्ष्मी वर्मा कार दुर्घटना में घायल हुईं।

  2. उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर आया, एम्स में भर्ती।

  3. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में कार्यक्रम से लौटते समय एक कार दुर्घटना में भाजपा की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और उनके ड्राइवर घायल हो गए हैं।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। हादसे के समय कार में राज्यसभा सांसद के बेटे और एक सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ यात्रा कर रहे थे।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर शाम खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग पर उस समय हुई, जब 59 वर्षीय सांसद वर्मा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रही थीं।

सांसद के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर

अधिकारी के अनुसार, इस टक्कर में भाजपा नेता लक्ष्मी वर्मा और उनके ड्राइवर को चोटें आईं, जबकि दूसरी कार में सवार तीन लोगों को भी मामूली चोटें लगी हैं।

सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए वर्मा को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में शिफ्ट कर दिया गया।

रायपुर एम्स के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि सांसद लक्ष्मी वर्मा के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई चिंता

हादसे की खबर मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस घटना पर चिंता व्यक्त की और सांसद वर्मा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़ें- मतांतरण के विरुद्ध छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज होने लगा मुखर, गांवों में लगे 'नो एंट्री' के बोर्ड

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास के कारण एक और हत्या, महुए से शराब न बनने पर जादू-टोने के शक में अधेड़ को मार डाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।