Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ के कोरिया में बर्ड फ्लू से मचा हड़कंप, नष्ट किए गए 35 हजार अंडे और चूजे

    Updated: Tue, 01 Apr 2025 01:50 PM (IST)

    एक किलोमीटर तक के क्षेत्र को प्रभावित क्षेत्र और 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में मुर्गे-मुर्गियों व अंडों की बिक्री पर रोक लगाई गई है। कोरिया जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पड़ोसी जिलों सूरजपुर व एमसीबी में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज ने की है।

    Hero Image
    छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू से मचा हड़कंप (फोटो-जागरण)

    जेएनएन, बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। कुक्कुट पालन केंद्र में मुर्गे-मुर्गियों की मौत के बाद जांच कराई गई थी। रात शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र के सभी चूजों, अंडों, मुर्गियों और बटेरों को नष्ट कर दिया गया है। इनमें लगभग 20 हजार अंडे तथा 15 हजार पक्षी शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्विलांस जोन घोषित

    एक किलोमीटर तक के क्षेत्र को प्रभावित क्षेत्र और 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में मुर्गे-मुर्गियों व अंडों की बिक्री पर रोक लगाई गई है। कोरिया जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पड़ोसी जिलों सूरजपुर व एमसीबी में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

    बैकुंठपुर के शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज ने किया है। इसकी रिपोर्ट सोमवार को विभाग को मिली।

    पालन केंद्र में मौजूद बटेरों को किया नष्ट

    कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने संक्रमण रोकने सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। सोमवार रात अभियान चलाकर कुक्कुट पालन केंद्र में मौजूद 19095 अंडे, 9998 चूजे, 2487 वयस्क मुर्गियां और 2448 बटेरों को नष्ट किया गया।

    पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों ने संपूर्ण सुरक्षा उपायों के साथ अंडों और चूजों को नष्ट किया। सभी पक्षियों को केंद्र के अंदर ही खोदे गए गड्डों में दफनाया गया, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। पक्षियों को नष्ट करने के बाद कुक्कुट केंद्र को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner