Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chhattisgarh News: अरुण साव बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, OBC वोटरों को लुभाने की कोशिश

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Tue, 09 Aug 2022 02:25 PM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने बिलासपुर सांसद अरुण साव (Arun Sao) को छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्‍त किया है। साव को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने के पीछे तर्क यह है कि वह ओबीसी वर्ग से आते हैं

    Hero Image
    छत्तीसगढ़ भाजपा (Chhattisgarh BJP) के नए प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर सांसद अरुण साव (Arun Sao) होंगे।

    रायपुर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। छत्तीसगढ़ भाजपा (Chhattisgarh BJP) के नए प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर सांसद अरुण साव (Arun Sao) होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने साव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। वे पिछले लोकसभा चुनाव में पहली बार बिलासपुर सीट से जीते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन ने बड़ा फेरबदल किया है। ओबीसी वर्ग से आने वाले अरुण को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपकर भाजपा ओबीसी वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रही है।

    बिलासपुर संभाग में भाजपा सबसे मजबूत स्थिति में

    साव को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने के पीछे तर्क यह है कि वह ओबीसी वर्ग से आते हैं। इसके साथ ही राज्य के पांच संभागों में बिलासपुर संभाग में भाजपा सबसे मजबूत स्थिति में है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष की कमान बिलासपुर के ओबीसी नेता को सौंप दी गई है।

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साई आदिवासी वर्ग से आते हैं और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर आदिवासी विधायक मोहन मरकाम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

    अजय जामवाल क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त

    आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अजय जामवाल को क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया है। जामवाल ने प्रदेश पदाधिकारियों, कोर ग्रुप और विधायक दल की बैठक के तीन दिन बाद केंद्रीय संगठन को रिपोर्ट सौंपी थी।

    इस रिपोर्ट के बाद विष्णुदेव साईं को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला लिया गया। दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अजय जामवाल के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और विष्णु देव राय के साथ भी बैठक की।

    यह भी पढ़ें -

    Mirchi Baba Arrested: मिर्ची बाबा का विवादों से पुराना नाता, दिग्विजय की जीत के लिए 5 किलो लाल मिर्च से किया था हवन

    Mirchi Baba Arrested: दुष्‍कर्म का आरोपित मिर्ची बाबा ग्‍वालियर से गिरफ्तार, होटल नारायणन के पास पुलिस ने दबोचा