छत्तीसगढ़ में बर्बरता की सारी हदें पार! पहले नाबिलक को घसीटकर ले गए जंगल, फिर किया दुष्कर्म; 4 नाबालिगों सहित 6 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जशपुर में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है। वहीं दो आरोपियों को सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना 4 जून को सना थाना क्षेत्र में हुई जब पीड़िता शादी समारोह से वापस घर लौट रही थी।

पीटीआई, जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है। वहीं, दो आरोपियों को सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शादी समारोह से लौट रही थी पीड़िता
पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने गुरुवार को बताया कि यह घटना 4 जून को सना थाना क्षेत्र में हुई, जब किशोरी एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद रात में घर लौट रही थी। उन्होंने कहा कि पीड़िता के पिता ने इस मामले में बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर FIR दर्ज की गई है।
जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद जब लड़की घर लौट रही थी, तभी 24 साल के आरोपी मनोज कुमार और दो अन्य नाबालिग लड़कों ने उसे रोका। हालांकि, उसने भागने की कोशिश की, लेकिन वह असफ रही। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने लड़की को पहले जंगल में खींचकर ले गए और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि बाद में तीन और आरोपी पहुंचे और उसके साथ दुष्कर्म किया।
दो को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि इस घटना के बाद पीड़िता बुधवार तड़के अपने घर पहुंची और अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई, जिसके बाद माता-पिता पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस मामले में गुरुवार सुबह तक सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, 16-17 आयु वर्ग के चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।