खाट पर बांधा और...देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, बेटी से बोला- तेरी बड़ी मां ने मेरे साथ किया गलत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या उसके देवर ने की है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला के बच्चे जब स्कूल से वापस लौटे तो खाट पर उसकी लाश बंधी हुई थी। महिला के पति की मौत एक साल पहले हो गई थी।

जेएनएन, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हैरान कर वाली घटना सामने आई है। जिले के सीपत क्षेत्र के ग्राम खैरा में रहने वाली 38 वर्षीय महिला की हत्या उसके देवर ने कर दिया।
कत्ल करने के बाद आरोपी ने अपने बेटी को फोन कर कहा की तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया इसलिए उसकी हत्या कर दी और अब मैं खुदकुशी कर लूंगा।
- घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
- सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि ग्राम खैरा में रहने वाली राजकुमारी बर्मन(38) की शादी तेलसरा में रहने वाले रामलाल बर्मन से हुई थी।
- करीब आठ साल पहले महिला अपने पति और बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी।
- महिला ने अपने पिता के गांव में ही अपना मकान भी बना लिया था।
- करीब एक साल पहले रामलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ रहती थी।
'मेरी तलाश मत करना'
महिला का देवर सूरज बृजवासी शुक्रवार को उनके घर आया था। दोपहर को बच्चे स्कूल चले गए। तब उनका चाचा घर पर ही था। स्कूल के बाद जब बच्चे घर आए तो उनकी मां का शव खाट पर बंधा हुआ था। उसके गले में गमछा बंधा था। बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस ने देवर सूरज की जानकारी जुटाई। तब पता चला कि सूरज ने अपनी बेटी को कॉल किया था। उसने अपनी बेटी से मोबाइल पर कहा कि तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया था। इसके कारण उसकी हत्या कर दी है। उसने खुद आत्महत्या करने की बात कही। इसके साथ ही तलाश नहीं करने कहा। इसके बाद उसने कॉल काट दिया।
आरोपी ने दोस्त की भी किया था कॉल
महिला की हत्या के बाद सूरज ने अपने एक दोस्त को भी कॉल किया था। उसने दोस्त से कहा कि वह उससे आखिरी बार बात कर रहा है। इसके बाद उसके पास कोई कॉल नहीं आएगा। दोस्त ने जब इस संबंध में जोर देकर पूछा तो उसने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया था। इसके बाद सूरज का फोन स्वीच ऑफ हो गया। पुलिस आरोपी सूरज के कॉल रिकार्ड के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।