Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CG News: शादी के लिए मेंहदी लगवा रहा था युवक, प्रेमिका की शिकायत पर उठा ले आई पुलिस

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 06:00 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती से संबंध बनाए और खुद दूसरी जगह शादी करने जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर युवती ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की। युवती की शिकायत पर पुलिस जब उसके गांव पहुंची तो युवक शादी के लिए अपने हाथों में मेंहदी लगवा रहा था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

    Hero Image
    प्रेमिका की शिकायत पर घर से युवक को उठा ले आई पुलिस

    जेएनएन, बिलासपुर। मुंगेली जिले के फदवानी में रहने वाला युवक परिचित युवती को शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक संबंध बनाते रहा। बाद में वह दूसरी लड़की से शादी करने तैयारी में था। इसकी जानकारी होने पर युवती ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवती की शिकायत पर पुलिस जब उसके गांव पहुंची तो युवक शादी के लिए अपने हाथों में मेंहदी लगवा रहा था। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।मुंगेली जिले में रहने वाली युवती अपने रिश्तेदार के घर पर रहकर निजी संस्थान में काम करती थी। जब वह गांव में रहती थी तो उसकी पहचान मुंगेली जिले के फदवानी में रहने वाले युवक फलित साहू से थी।

    लॉज में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया

    बाद में युवती काम करने के लिए शहर आ गई। युवक उससे मिलने के लिए शहर आता था। इसी बीच उसने युवती को सिविल लाइन क्षेत्र के लॉज में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह युवती को शादी का झांसा देकर चार साल तक शोषण करते रहा। इस बीच युवक के स्वजन ने उसकी शादी दूसरी जगह पर तय कर दी। युवक अपनी शादी की बात को युवती से छुपाए रखा।

    पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया

    युवक तीन अप्रैल को शहर आया। उसने युवती को मिलने के लाज में बुलाया। यहां पर शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक चला गया। इसी बीच युवती को पता चला कि गांव में युवक की शादी हो रही है। युवती ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस की टीम जब युवक के गांव पहुंची तो युवक अपने हाथों में मेंहदी लगवा रहा था। पुलिस की टीम युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई। युवक को न्यायालय में पेश किया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner