Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CG News: 'प्रधानमंत्री ने बढ़ाया आदिवासी समाज का सम्मान', सीएम साय बोले- कांग्रेस ने गोबर तक में घोटाला किया

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 06:00 AM (IST)

    सीएम साय बोले कि वे अपने आदिवासी भाई बहनों के बीच आए हैं। प्रधानमंत्री ने आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया है। आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाकर उन्होंने हमारे विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। आगे बोले भारत सरकार में आदिम जाति कल्याण विभाग का गठन भाजपा के ही प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। छत्तीसगढ़ का निर्माण भी भाजपा ने किया।

    Hero Image
    सीएम साय बोले- कांग्रेस ने गोबर तक में घोटाला किया

    जेएनएन, बलौदा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के पहरिया के बरछा मैदान में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को आवास दिया। उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन और राम मंदिर का निर्माण किया। पांच सौ साल बाद अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि वे अपने आदिवासी भाई बहनों के बीच आए हैं। प्रधानमंत्री ने आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया है। आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाकर उन्होंने हमारे विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। भारत सरकार में आदिम जाति कल्याण विभाग का गठन भाजपा के ही प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। छत्तीसगढ़ का निर्माण भी भाजपा ने किया। देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति आदिवासी समाज की महिला द्रोपदी मुर्मु को बनायाा।

    कांग्रेस लोगों को डराती है

    कांग्रेस सरकार ने डीएमएफ की राशि , नरवा गरवा घुरवा बारी के गोबर तक में घोटाला किया हैं कांग्रेस को एक भी सीट छग में नहीं देना है। जांजगीर चांपा लोकसभा सहित सभी 11 सीट नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को देना है। कांग्रेस लोगों को डराती है कि आरक्षण खत्म हो जाएगा, संविधान खत्म हो जाएगा। मगर ऐसा कुछ नहीं होगा।

    महतारी वंदन की राशि जब तक भाजपा की सरकार है तब तक मिलती रहेगी । सभी काम सांय सांय हो रहा हैं आचार संहिता के बाद सभी कामों में और तेजी आएगी। तीसरी बार जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो पानी की तरह घर घर गैस पाइप लाइन भी पहुंचेगा। 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को पांच लाख तक उपचार की सुविधा आयुष्मान योजना से दी जाएगी।

    भाजपा ने क्षेत्र की बहन और बेटी पर भरोसा जताया

    गांव गरीब मजदूर किसान के विकास के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। इसके पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने कहा कि यहां कांग्रेस ने परदेशी बाबू को टिकट दिया है। जबकि भाजपा ने क्षेत्र की बहन और बेटी पर भरोसा जताया है।

    पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं हैं यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। देश के स्वाभिमान का चुनाव है। पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि राज्य के बाद अब केंद्र में भी भाजपा की सरकार फिर से बनाना है। भाजपा सरकार ने गरीब मजदूर किसान सभी का ध्यान रखा है। कार्यक्रम को भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने भी संबोधित किया।

    comedy show banner
    comedy show banner