Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CG Politics: 'केंद्र में जब तक मोदी जी की सरकार रहेगी आरक्षण नहीं खत्म होगा', सीएम साय बोले- देश की जनता का भरोसा खो चुकी है कांग्रेस

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 06:00 AM (IST)

    पहले और दूसरे चरण में हुए छत्तीसगढ़ के सभी चार सीटों पर चुनाव जीतने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम सभी ने कांग्रेस का सुपडा साफ कर दिया है। अब लोकसभा चुनाव में इन्हें सबक सीखाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। देश की जनता का भरोसा कांग्रेस खो चुकी है।

    Hero Image
    सीएम साय बोले- देश की जनता का भरोसा खो चुकी है कांग्रेस

    जेएनएन, अंबिकापुर। तीसरे चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर आक्रमण और तेज कर दिया है। शनिवार को बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के पांच वर्षों के शासनकाल को केंद्र में रखकर गंभीर आरोप लगाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में कांग्रेसी सुबह उठने के साथ और रात में सोने से पहले तक सिर्फ पैसा-पैसा करते रहे। हाय पैसा-हाय पैसा में ही कांग्रेसियों ने पांच साल गुजार दिया। स्थिति यह था कि सरकारी शराब दुकानों में दो कैश काउंटर होते थे। एक कैश काउंटर का हिसाब कांग्रेस सरकार पर और दूसरे कैश काउंटर का हिसाब कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचता था।

    लोकसभा चुनाव में इन्हें सबक सीखाना है

    पहले और दूसरे चरण में हुए छत्तीसगढ़ के सभी चार सीटों पर चुनाव जीतने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम सभी ने कांग्रेस का सुपडा साफ कर दिया है। अब लोकसभा चुनाव में इन्हें सबक सीखाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। देश की जनता का भरोसा कांग्रेस खो चुकी है।

    उन्होंने कहा कि जब हार मिलती है तो कांग्रेसी इसका ठीकरा इवीएम पर फोड़ते है लेकिन जब चुनाव जीतते हैं तो यही ईवीएम इनके लिए अच्छा हो जाता है। हार के डर से कांग्रेसी अभी से ही दुष्प्रचार करने में लग गए हैं।

    मोदी जी की सरकार रहेगी आरक्षण नहीं खत्म होगा

    मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग बहुत समय से हो रही थी जिसे भारतीय जनता पार्टी ने पूरा किया और एक आदिवासी समाज के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया। कांग्रेस यह भ्रम फैला रही है कि चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी आरक्षण खत्म कर देगी और महतारी वंदन योजना बंद हो जाएगी पर मैं आपको विश्वास दिलाता हूं जब तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है महतारी वंदन योजना बंद नहीं होगी और केंद्र में मोदी जी की सरकार रहेगी आरक्षण नहीं खत्म होगा।

    आगे बोले कि रमन सिंह के 15 वर्षों के कार्यकाल में जो भी योजनाएं थी उसे फिर से शुरू करेंगे। जनसभा को कृषि मंत्री रामविचार नेताम, भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज व विधायक शकुंतला सिंह ने भी संबोधित किया।

    पांच साल में भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया था छत्तीसगढ़ को

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 36 वादे किए लेकिन पांच साल सरकार चलाने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार,अपराध और अत्याचार का गढ़ बना दिया था। गोबर में भी घोटाला करने वाली कांग्रेस सरकार के साथ मिलकर कार्य करने वाले अधिकारी पिछले कई माह से जेल में हैं।कई बड़े नेताओं पर एफआईआर पंजीकृत हुआ है। कांग्रेस की सच्चाई जनता जान चुकी है।

    भूपेश बघेल को भी घेरा

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल पांच सालों तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे लेकिन अफसोस कि बात है कि इन पांच सालों में जनता के हित में कोई काम नहीं किया। छत्तीसगढ़ के युवाओं को जुआ की लत लगवाने वाले महादेव सट्टा एप को संरक्षण देने का आरोप भूपेश बघेल पर लगा है। इसके संरक्षण के आरोप पर प्रोटेक्शन मनी लेने के आरोप पर भूपेश बघेल पर भी एफआइआर पंजीकृत किया गया है।

    कांग्रेस ने रोक दिया था छत्तीसगढ़ का विकास

    केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत सब काम हो रहा है। 18 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 2,100 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3,100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदीं। तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5,500 रूपए प्रति मानक बोरा दिया जाएगा। महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है।कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में पांच साल विकास कार्यों को रोक दिया था पर भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों की कमी नहीं होने देगी।

    comedy show banner
    comedy show banner