Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेलंगाना में हिड़मा की बटालियन के तीन माओवादी ढेर, कुख्यात माओवादी हिड़मा को घेरा

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 12:00 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से सटे तेलंगाना के कर्रेगुट्टा क्षेत्र में गुरुवार सुबह कुख्यात माओवादी हिड़मा की बटालियन की तीन महिला सदस्यों को सुरक्षा बल के जवानों ने ढेर कर दिया। मुठभेड़ स्थल से उनके शव के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। हिड़मा समेत शीर्ष माओवादी नेताओं की उपस्थिति की सूचना पर अब तक का सबसे बड़ा अभियान छेड़ा गया है।

    Hero Image
    कुख्यात माओवादी हिड़मा की बटालियन की तीन महिला सदस्य ढेर (सांकेतिक तस्वीर)

     जेएनएन, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से सटे तेलंगाना के कर्रेगुट्टा क्षेत्र में गुरुवार सुबह कुख्यात माओवादी हिड़मा की बटालियन की तीन महिला सदस्यों को सुरक्षा बल के जवानों ने ढेर कर दिया।

    शव के साथ हथियार भी बरामद

    मुठभेड़ स्थल से उनके शव के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। मारी गई महिला माओवादियों की पहचान की जा रही है। हिड़मा समेत शीर्ष माओवादी नेताओं की उपस्थिति की सूचना पर अब तक का सबसे बड़ा अभियान छेड़ा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभियान के केंद्र में कुख्यात माओवादी हिड़मा

    अभियान के केंद्र में कुख्यात माओवादी हिड़मा ही है। उसे मार गिराने के लिए छत्तीसगढ़, तेलंगाना व महाराष्ट्र की फोर्स के 10 हजार से अधिक जवान सोमवार से अभियान पर हैं।

    पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बीजापुर की सीमा पर तेलंगाना के मुलुगु जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर बीते कुछ सप्ताह से बड़ी संख्या में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिल रही थी।

    तीन राज्यों की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया

    इंटेलीजेंस के अनुसार वांछित शीर्ष माओवादी नंबल्ला केशव राव उर्फ बसव राजू, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य दामोदर, चंद्रन्ना समेत हिड़मा, देवा व माओवादियों की बटालियन की उपस्थिति की सूचना थी। इसके बाद तीन राज्यों की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया।

    इसमें छत्तीसगढ़ के डीआरजी, सीआरपीएफ, एसटीएफ, कोबरा बटालियन समेत तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स और महाराष्ट्र के सी-60 बल के 10 हजार से अधिक जवान 10 दिनों की रसद के साथ सीधे माओवादियों के कोर क्षेत्र में घुसे हुए हैं।

    अभियान सप्ताह भर तक चल सकता है

    अधिकारी ने बताया कि यह अभियान सप्ताह भर तक चल सकता है। अभियान के तहत इलाके से माओवादियों के सफाये का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान रास्ते में माओवादियों के कई बंकर मिले हैं, जिन्हें ढहा दिया गया है। पिछले दो दिनों में फोर्स को 100 से अधिक आइईडी बरामद करने में भी सफलता मिली है।