Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसी के घर था DSP का आना जाना, बहू के साथ बढ़ाई नजदीकियां; फिर बनाया हवस का शिकार

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 06:00 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ में एक पुलिस अधिकारी पर भाभी से दुष्कर्म का आरोप लगने से हड़कंप मच गया है। पीड़िता आरोपी अधिकारी की मौसी की बहू है। अधिकारी सुकमा में डीएसपी रैंक पर पदस्थ है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अब तक अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पढ़ें क्या है पूरा मामला।

    Hero Image
    डीएसपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। (File Image)

    जेएनएन, भिलाई। छत्तीसगढ़ में एक डीएसपी पर भाभी से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार सुकमा में पदस्थ डीएसपी पर रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला ने ये आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़ित महिला आरोपी डीएसपी की मौसी की बहू है। मौसी का घर दुर्ग में है। बताया जा रहा है कि अधिकारी के अपने मौसी के घर आना-जाना लगा रहता है। इसी बीच उनका मौसी की बहू यानी भाभी से परिचय गहरा हुआ। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

    जांच में जुटी पुलिस

    अब महिला ने अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि अधिकारी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अब तक आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। अभी इस प्रकरण की जांच की जा रही है।

    9वीं के छात्रा से दुष्कर्म

    वहीं एक अन्य मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 14 साल की लड़की से दुष्कर्म किया गया है। पीड़ता राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र पर दुष्कर्म का आरोप है। आरोपी 11वीं कक्षा का छात्र है। उसे पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

    प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी ने पीड़िता के साथ उसके घर में ही दुष्कर्म किया है। हालांकि लड़की के परिजनों का कहना है कि दो माह पहले स्कूल के डांस क्लास रूम में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी तब से स्कूल जाने से मना करती थी और गुमसुम रहती थी।

    काउंसलर से बात करने पर हुआ खुलासा

    जब इसे लेकर उन्होंने शिक्षकों से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि इसकी काउंसलर से बात कराइए। काउंसलर से बात करने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी के पिता पुलिस में हैं, इस वजह से जानबूझकर केस को कमजोर किया गया है। इधर, पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय भेज दिया है।

    स्कूल प्रबंधन ने कहा- जांच कमेटी बनेगी

    वहीं, पूरे मामले पर स्कूल प्रबंधक ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को साढ़े 10 बजे पुलिस थाने से घटना की जानकारी मिली। इसके बाद आरोपी छात्र का नंबर और पता मांगा गया था। स्कूल परिसर में हुई घटना के मामले में जब प्रबंधन से पूछा गया तो उनके द्वारा कमेटी बनाकर जांच करने की बात कही गई।

    comedy show banner
    comedy show banner