सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Credit Card के जरिये ATM से न निकालें कैश, ये है सबसे बड़ा कारण

By NiteshEdited By:
Published: Tue, 05 May 2020 07:30 AM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 07:58 PM (IST)

हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि क्रेडिट कार्ड के जरिये क्यों एटीएम से कैश नहीं निकालना चाहिए।

Credit Card के जरिये ATM से न निकालें कैश, ये है सबसे बड़ा कारण
Credit Card के जरिये ATM से न निकालें कैश, ये है सबसे बड़ा कारण

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Credit Card के जरिये ATM से पैसा निकालना कई बार सुविधाजनक मालूम पड़ता होगा। एटीएम से पैसों की निकासी के लिए न ही बैंक की मंजूरी की जरूरत होती है और न किसी डॉक्यूमेंट की। लेकिन इस सुविधा के लिए आपको बड़ी लागत चुकानी पड़ती है।

क्रेडिट कार्ड के जरिये एटीएम से पैसे निकालने पर ब्याज और शुल्क दोनों काफी ज्यादा होता है। इसके अलावा अगर कार्ड होल्डर मिनिमम ड्यू अमाउंट का पेमेंट करने से चूक जाता है तो उसका क्रेडिट स्कोर बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि क्रेडिट कार्ड के जरिये क्यों एटीएम से कैश नहीं निकालना चाहिए।

Advance Fees: क्रेडिट कार्ड से जितनी बार निकासी करेंगे यह शुल्क लगेगा। यह शुल्क 2.5 फीसद से 3 फीसद तक हो सकता है जो कि निकासी की राशि पर निर्भर करता है। यह शुल्क आपके अगले महीने के बिल में दिखाई देता है, जिसकी किश्त आपको चुकानी होती है।

Finance Charge: इसका पेमेंट विदड्रॉअल की गई राशि पर किया जाता है, इसकी रेट भी एडवांस फीस की ही तरह होती है। यह चार्ज विदड्रॉअल की तारीख से लेकर तब तक चलता है जब तक कि पूरा भुगतान नहीं हो जाता है।

Intrest Rate: Credit Card की मदद से एटीएम से कैश निकासी पर आपको अधिकतम 4 फीसद तक का मासिक ब्याज (48 फीसद सालाना) देना पड़ सकता है। यह बैंक के हिसाब से अलग अलग भी हो सकता है। यह ट्रांजेक्शन की तारीख से लेकर इसके भुगतान तक की अवधि के लिए लगता है। इसलिए यह काफी खर्चीला है। साथ ही कोई रिवार्ड प्वाइंट भी नहीं मिलता।

Credit Score: क्रेडिट कार्ड से एटीएम से पैसे निकालने पर आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ता है, क्योंकि यह कार्ड होल्डर की बुरी वित्तीय स्थिति को बताता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।