सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Post Office PPF Account: ऑनलाइन जमा कर सकते हैं पैसा, जानिए सबसे सुरक्षित और आसान तरीका

By NiteshEdited By:
Published: Thu, 07 Jan 2021 11:15 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 05:21 PM (IST)

Post Office PPF Account news डाकघर पीपीएफ खाताधारक IPPB के माध्यम से अपने पीपीएफ खाते में पैसा जमा कर सकते ...और पढ़ें

Post office PPF account how can deposit money online
Post office PPF account how can deposit money online

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। पोस्ट ऑफिस खाताधारक आसानी से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के माध्यम से बैंकिंग लेनदेन कर सकते हैं। IPPB के जरिये कोई भी अपना बैलेंस आसानी से चेक कर सकता है, पैसे ट्रांसफर कर सकता है और अन्य वित्तीय लेनदेन कर सकता है, ऐसे में ग्राहक को पोस्ट ऑफिस नहीं जाना होगा। IPPB की कुछ सुविधाओं में से रेकरिंग डिपॉजिट (RD), सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF), सुकन्या समृद्धि खाता (SSA) डाकघर बचत जमा योजना हैं। पोस्ट ऑफिस के खाताधारक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) एप के जरिए ऑनलाइन पैसा जमा कर सकते हैं। दरअसल, कोरोनावायरस महामारी के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बचना चाह रहे हैं, ऐसे में डाकघर पीपीएफ खाताधारक IPPB के माध्यम से अपने पीपीएफ खाते में पैसा जमा कर सकते हैं।

IPPB के माध्यम से पोस्ट ऑफिस PPF में पैसे ट्रांसफर करने का तरीका

  • अपने बैंक खाते से IPPB खाते में पैसे डालें।
  • डीओपी सेवाओं पर जाएं।
  • यहां से आप रेकरिंग डिपॉजिट, सार्वजनिक भविष्य निधि, सुकन्या समृद्धि खाता, आवर्ती जमा का विकल्प चुन सकते हैं।
  • अगर आप अपने पीपीएफ खाते में पैसा जमा करना चाहते हैं, तो प्रोविडेंट फंड पर क्लिक करें।
  • अपना पीपीएफ खाता नंबर और डीओपी ग्राहक आईडी दर्ज करें।
  • जो राशि जमा करना चाहते हैं उसका उल्लेख करें और 'भुगतान' विकल्प पर क्लिक करें।
  • IPPB तब आपको मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किए गए सफल भुगतान ट्रांसफर के लिए सूचित करेगा।
  • आप इंडिया पोस्ट की ओर से किए गए विभिन्न पोस्ट ऑफिस निवेश विकल्पों का विकल्प चुन सकते हैं और आईपीपीबी मूल बचत खाते के माध्यम से नियमित भुगतान कर सकते हैं।
  • ऐप का उपयोग करके फंड को अन्य बैंक खातों से आईपीपीबी में ट्रांसफर कर सकते हैं।

DakPay डिजिटल पेमेंट एप

पिछले महीने सरकार ने डाकपे डिजिटल भुगतान एप लॉन्च किया था। इसका उपयोग डाकघर और आईपीपीबी ग्राहक भी कर सकते हैं। DakPay इंडिया पोस्ट और आईपीपीबी द्वारा दी गई डिजिटल वित्तीय और सहायक बैंकिंग सेवाएं देता है। यह पैसे भेजने, क्यूआर कोड को स्कैन करने और व्यापारियों के लिए डिजिटल रूप से भुगतान करने जैसी सेवाओं की सुविधा भी देता है।