Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IRCTC Tour Package: बेहद कम बजट में घूम सकते हैं मालदीव, IRCTC लेकर आया है शानदार टूर पैकेज

    By Abhishek PoddarEdited By:
    Updated: Thu, 14 Oct 2021 10:15 AM (IST)

    मालदीव कई सारे बॉलिवुड सेलिब्रिटीस की फेवरेट जहगों में से भी है। अगर आप भी बेहद ही कम बजट में मालदीव की सैर करना चाह रहे हैं तो IRCTC आपके लिए बेहद ही शानदार पैकेज की पेशकश कर रहा है।

    Hero Image
    IRCTC ने अपने मालदीव पैकेज को, 'मैजिकल मालदीव' नाम दिया है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। घूमने का शौक रखने वाले कई सारे लोग, विदेश यात्रा पर जाने की इक्षा रखते हैं। पर बजट के चलते वे विदेश यात्रा पर नहीं जा पाते हैं। हालांकि, भारत के पड़ोस में कई सारे ऐसे देश हैं, जो काफी सस्ते हैं। आप कम बजट में भी वहां पर घूमना अफोर्ड कर सकते हैं। इन्हीं देशों में से एक देश है, मालदीव। हिंद महासागर में स्थित यह देश हमेशा से ही सैलानियों को काफी लुभाता रहा है। यहां तक की मालदीव कई सारे बॉलिवुड सेलिब्रिटीस की फेवरेट जहगों में से भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी बेहद ही कम बजट में मालदीव की सैर करना चाह रहे हैं तो, IRCTC आपके लिए बेहद ही शानदार पैकेज की पेशकश कर रहा है। IRCTC ने अपने इस मालदीव पैकेज को, 'मैजिकल मालदीव' नाम दिया है। आइए जानते हैं, इस टूर पेकैज के बारे में।

    यात्रा का कार्यक्रम

    यात्रा के पहले दिन सैलानियों को मालदीव के माले इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होटल ले जाया जाएगा। होटल में दिन और रात का आराम करने के बाद अगली सुबह यात्री होटल की इनडोर और बाहर की गतिविधियों का मजा ले सकते हैं।

    इसके अलगे दिन सैलानी, व्हेल या डॉलफिन देखने के लिए सबमरीन क्रूज पर जा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए यात्रियों को भुगतान खुद ही करना होगा। या फिर सैलानी, पानी के नीचे बने शानदार होटल में लंच करने के लिए भी जा सकते हैं। टूर के चौथे दिन होटल में आराम करने के बाद, सैलानी अलगे दिन टूर से वापस अपने गंतव्य को लौट जाएंगे।

    कितने का है यह टूर पैकेज

    मालदीव यात्रा के इस 4 रात और 5 दिन वाले टूर पैकेज के लिए आपको 49660 रुपए खर्च करने होंगे। इसमें आपके ठहरने के लिए, डीलक्स कटेगरी के होटल का इंतजाम रहेगा। इसके साथ ही ब्रेकफास्ट और डिनर भी दिया जाएगा। यात्रियों के एयरपोर्ट तक वापसी की व्यवस्था भी की जाएगी।