Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IRCTC Kashmir Package: इन सर्दियों में लीजिए कश्मीर में बर्फबारी का मजा, IRCTC लेकर आया है यह शानदार टूर पैकेज

    By Abhishek PoddarEdited By:
    Updated: Fri, 05 Nov 2021 11:51 AM (IST)

    बर्फबारी का मजा लेने के लिए हर साल काफी बड़ी तादाद में सैलानी पहाड़ों का रुख करते हैं। अगर आप भी इन सर्दियों की छुट्टी में पहाड़ों पर जाने का मन बना रहे हैं तो कश्मीर आपके लिए सबसे बेहतर जहगों में से एक हो सकता है।

    Hero Image
    IRCTC कश्मीर घूमने वालों के लिए काफी शानदार टूर पैकेज लेकर आया है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। "गर फिरदौस बर रूये ज़मी अस्त, हमी अस्तो हमी अस्तो हमी अस्त।" इसका मतलब यह है कि, अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो बस यहीं है। जी हां हम धरती के स्वर्ग कश्मीर के बारे में बात कर रहे हैं। सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है, और ऐसे मौसम में पहाड़ काफी बड़ी संख्या में सैलैनियों को अपने पास बुलाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का मजा लेने के लिए हर साल काफी बड़ी तादाद में सैलानी पहाड़ों का रुख करते हैं। अगर आप भी इन सर्दियों की छुट्टी में पहाड़ों पर जाने का मन बना रहे हैं, तो कश्मीर आपके लिए सबसे बेहतर जहगों में से एक हो सकता है। IRCTC कश्मीर घूमने वालों के लिए काफी शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आइए जानते हैं, इस टूर पैकेज की पूरी डिटेल।

    टूर का कार्यक्रम

    सैलानी हैदराबाद हवाई अड्डे से सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर चंड़ीगढ़ के लिए रवाना होंगे। चंडीगढ़ से सैलानी कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए श्रीनगगर के लिए उड़ान भरेंगे। श्रीनगर पहुंचने पर यात्री होटल में रात का आराम करेंगे। अगली सुबह सैलानी, शंकराचार्य मंदिर के दर्शन करेंगे।

    मंदिर का दर्शन करने के बाद सैलानी, मुगल गार्डन,चेशमाशाही, परिमहल, बॉटनिकल गार्डन और शालीमार गार्डन की सैर का लुत्फ उठाएंगे। इसके बाद सैलानी डल झील के किनारे स्थित तीर्थ स्थान हजरतबल का दर्शन करेंगे। इसके अलावा शाम को सैलानी अपने खर्चे पर शिकारा पर घूमने के साथ चार-चिनार घूमने का मजा भी ले सकते हैं।

    इसके अलगे दिन यात्री गुलमर्ग के लिए निकल जाएंगे। गुलमर्ग में सैलानी अपने खर्चे पर खिलनमर्ग के ट्रैक पर जा सकते हैं। गुलमर्ग से सैलानी वापस श्रीनगर लौट आएंगे। इसके अगले दिन सैलानी श्रीनगर से पहलगाम के लिए रावाना हो जाएंगे। पहलगाम जाने के रास्ते में यात्री केसर के खेत और अवंतीपुरा खंडहर जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। पहलगाम से सैलानी वापस श्रीनगर के लिए लौट आएंगे।

    इसके बाद श्रीनगर से अगले दिन सैलानी सोनमर्ग के लिए निकल जाएंगे। सोनमर्ग की वादियां सिंध से घिरी हुई हैं, इसके अलावा आपको यहां पर ट्राउट और महासीर के पेड़ भी भारी तादाद में दिख जाएंगे।

    इसके अलावा आप थजीवास ग्लेशियर की यात्रा पर भी जा सकते हैं। सोनमर्ग से सैलानी वापस श्रीनगर लौट आएंगे। श्रीनगर में यात्रियों के लिए हाउसबोट में रुकने का इंतजाम किया जाएगा। हाउबोट में रात के आराम के बाद यात्री अगले दिन चंडीगढ़ के लिए रावाना हो जाएंगे।

    कितने का है यह टूर पैकेज

    कश्मीर के इस 6 दिन और 5 रातों वाले टूर पैकेज के लिए आपको 26,335 रुपए खर्च करने होंगे।