जनवरी में घटा भारत का आयात और निर्यात, व्यापार घाटे में आई कमी
Indias Import And Export Result जनवरी महीने के देश में होने वाली आयात में कमी आई है। साथ ही इस दौरान व्यापार घटा भी कम हो गया है। साथ ही भारत के निर्यात में भी गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। वाणिज्य मंत्रालय ने जनवरी महीने में भारत में होने वाले आयात और निर्यात के आंकड़ों को जारी कर दिया है। जनवरी में देश में आयात किये जाने वाली वस्तुओं और निर्यात दोनों में कमी आई है। इसके अलावा, व्यापार घाटा (Trade deficit) पहले की तुलना में कम हुआ है।
कैसे रहे आयात-निर्यात के आंकड़े
जनवरी महीने में देश में होने वाले आयात और निर्यात की बात करें तो दोनों में गिरावट देखी गई है। जनवरी में भारत का निर्यात 6.58 प्रतिशत घटकर 32.91 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल इसी महीने में 35.23 अरब डॉलर था। वहीं, आयात 3.63 प्रतिशत घटकर 50.66 अरब डॉलर रह गया। पिछले साल इसी महीने में भारत में कुल 52.57 अरब डॉलर का आयात किया गया था।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।