सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aadhaar Online Appointment: आधार में अपडेट के लिए लाइन में लगने की नहीं है जरूरत, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से हो जाएगा काम

By NiteshEdited By:
Published: Thu, 07 Jan 2021 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 05:22 PM (IST)

Aadhaar Online Appointment आधार सेवा केंद्र से आप आधार से जुड़ी हर तरह की सहायता ले सकते हैं। अगर आपको ...और पढ़ें

How To Make An Online Appointment For Aadhar Services
How To Make An Online Appointment For Aadhar Services

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आधार सेवा केंद्र से आप आधार से जुड़ी हर तरह की सहायता ले सकते हैं। अगर आपको आधार कार्ड के लिए आवेदन करना हो या अपने मौजूदा आधार में कोई बदलाव करना हो, तो आपको बैंक या डाकघर में लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के जरिये ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग ले सकते हैं।

आधार सेवा केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें?

  • अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए www.uidai.gov.in पर जाएं।
  • "मेरा आधार" ड्रॉप-डाउन मेनू विकल्प से "बुक अपॉइंटमेंट" पर क्लिक करें।
  • ड्रॉप-डाउन मेनू से शहर और स्थान का चयन करें। "बुक अपॉइंटमेंट के लिए आगे बढ़ें" पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें इसके बाद आपको सत्यापन के लिए एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • आधार डिटेल और व्यक्तिगत जानकारी दें।
  • अपनी पसंद की तारीख और समय चुनें।
  • आपको बुकिंग नियुक्ति नंबर दिया जाएगा।

आधार सेवा केंद्र पासपोर्ट सेवा केंद्र के समान है। इसमें एक टोकन सिस्टम काम करता है, जिसमें आवेदक को पहले एक टोकन मिलता है और फिर वह दस्तावेज़ की जांच के लिए आगे का प्रोसेस पूरा करता है। सत्यापन पूरा करने पर शुल्क के भुगतान के लिए 'कैश काउंटर' पर जाना होता है। बता दें कि नामांकन मुफ़्त है, जबकि आधार डिटेल में कोई भी अपडेट करने पर इसके लिए शुल्क लिया जाता है। 

मौजूदा समय में निम्न आधार सेवाएं यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं:

आधार नामांकन

नाम अपडेट

एड्रेस अपडेट

मोबाइल नंबर अपडेट

ईमेल आईडी अपडेट

जन्म की तारीख अपडेट

जेनडर अपडेट

बॉयोमीट्रिक (फोटो + फिंगरप्रिंट + आइरिस)

आधार पीवीसी कार्ड: UIDAI ने अक्टूबर, 2019 में पीवीसी कार्ड पर प्रिंट पूरी तरह से नए आधार कार्ड को लॉन्च किया था। आप घर बैठे अपने पूरे परिवार के लिए एक ही मोबाइल नंबर से आधार पीवीसी कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। आधार कार्ड मौजूदा समय में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। अगर आप पैन कार्ड के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं या इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने जा रहे हैं या किसी तरह की सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हर कदम पर आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।