Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    EPF में KYC अपडेट करने के लिए आपको करना होगा ये काम, जानिए सबसे आसान प्रोसेस

    By NiteshEdited By:
    Updated: Fri, 22 May 2020 08:12 AM (IST)

    पोर्टल पर डिटेल्स को अपडेट करना होगा। जब तक नियोक्ता की ओर से केवाइसी अप्रूव नहीं होता तब तक केवाइसी स्टेटस पेंडिंग दिखेगा।

    EPF में KYC अपडेट करने के लिए आपको करना होगा ये काम, जानिए सबसे आसान प्रोसेस

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आप घर बैठे अपनी केवाइसी (KYC) जानकारी को UAN (यूनिवर्सल एकाउंट नंबर) EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) पोर्टल के जरिए अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूएएन की जरूरत होगी। आप EPFO यूएएन पोर्टल पर लॉग इन करके केवाइसी को अपडेट करने के लिए जरूरी कागजात को ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। केवाइसी जानकारी में आपको आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर और बैंक खाता देना होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर KYC अपडेट है तो आपको होंगे ये फायदे

    • केवाइसी अपडेट है तो पैसे ट्रांसफर या निकासी में किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता।
    • बैंक खाता डिटेल्स अपडेटेड न होने की स्थिति में क्लेम रिक्वेस्ट रिजेक्ट भी हो सकती है।
    • अगर आपने केवाइसी डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं करा रखे हैं तो EPF सदस्य को कोई SMS अलर्ट नहीं मिलेगा।

    यह भी पढ़ें:  SBI Customers ALERT! अगर आपके पास भी आता है ये SMS तो तुरंत कर दें डिलीट, वरना अकाउंट हो सकता है खाली

    केवाइसी के लिए ये डाक्यूमेंट्स आते हैं काम

    • आधार कार्ड
    • पर्मानेंट अकाउंट नंबर (पैन)
    • नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर
    • बैंक खाता नंबर
    • पासपोर्ट
    • राशन कार्ड
    • ड्राइविंग लाइसेंस
    • इलेक्शन कार्ड

    यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में कर रहे हैं क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल, तो इन 5 गलतियों से बचें 

    EPF यूएएन के लिए केवाइसी को ऑनलाइन कैसे करें अपडेट

    सबसे पहले EPFO यूएएन पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा। यहां यूएएन, पासवर्ड और कैप्चा भरें।

    मैनेज टैब में केवाइसी और कॉन्टैक्ट डिटेल्स के दो विकल्प दिखेंगे। यहां से केवाइसी से जुड़ी जो भी जानकारी जानकारी अपडेट करना चाहते हैं उसे लिस्ट में अपडेट कर दें।

    पोर्टल पर डिटेल्स को अपडेट करना होगा। जब तक नियोक्ता की ओर से केवाइसी अप्रूव नहीं होता तब तक केवाइसी स्टेटस पेंडिंग दिखेगा।

    आपके नियोक्ता की ओर से अप्रूव होने के बाद स्टेटस बदल कर 'अप्रूव्ड बाय एंप्लॉयर' हो जाएगा। बदलाव होने के बाद आपको SMS भी मिल जाएगा।