सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FTX मैनेजर का दावा, संस्थापक बैंकमैन के खाते में ट्रांसफर हुए 2.2 बिलियन डॉलर

By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
Published: Thu, 16 Mar 2023 06:38 PM (IST)

FTX Cryptocurrency के संस्थापक बैंकमैन को 2.2 बिलियन डॉलर ट्रांसफर किया है। साथ ही कर्मचारियों को भुगतान और ऋण के ...और पढ़ें

2.2 Billion Dollar Transferred To Founder Bankman Account, See Details
2.2 Billion Dollar Transferred To Founder Bankman Account, See Details

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। FTX Funding: दिवालिया क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज FTX और इसके संस्थापक सैम बैंकमैन-फ्राइड को लेकर एक नया खुलासा सामने आ गया है। कंपनी के नए प्रबंधन ने कहा कि FTX ने संबंधित संस्थाओं के माध्यम से सैम बैंकमैन-फ्राइड को लगभग 2.2 बिलियन डॉलर ट्रांसफर किया है।

यहां गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि संस्थापकों और प्रमुख कर्मचारियों को भुगतान और ऋण के माध्यम से कुल मिलाकर 3.2 अरब डॉलर से अधिक का हस्तांतरण किया गया है, जिसका मतलब है कि ज्यादातर हस्तांतरण बैंकमैन के खाते में गया है। 

इस तरह हुई है फंडिंग

कंपनी द्वारा किया गया भुगतान मुख्य रूप से अल्मेडा रिसर्च हेज फंड से किया गया है। हस्तांतरण में बहामास में 240 मिलियन डॉलर में खरीदी गई लक्जरी संपत्ति एफटीएक्स देनदारों द्वारा सीधे किए गए राजनीतिक और धर्मार्थ दान, बहामास और अन्य न्यायालयों में गैर-ऋणी इकाइयों ट्रांसफर को शामिल नहीं किया गया है।

पिछले साल कंपनी हुई दिवालिया

बता दें कि बीते साल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज FTX में फंड की कमी की आशंका के कारण ग्राहक FTX को छोड़कर जा रहे थे। इस वहज से इसे बिनेंस कंपनी को बेचने का फैसला किया गया था। हालांकि, डील रद्द होने की वजह से 24 घंटे के अंदर ही कंपनी ने दिवालिया के आवेदन कर दिया था। इसके बाद सीईओ सैम बैंकमैन-फ्राइड (एसबीएफ) को बहामास में गिरफ्तार कर लिया गया था। कंपनी के मुताबिक, कंपनी पर हैकर्स ने हमला किया था, जिससे कंपनी को करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ। 

इस वजह से लगे थे आरोप

अभियोजकों ने कंपनी के दिवालिया की घोषणा के बाद बैंकमैन-फ्राइड पर अल्मेडा रिसर्च में नुकसान को कम करने के लिए एफटीएक्स ग्राहक निधि में अरबों डॉलर की चोरी करने और वाशिंगटन में अवैध राजनीतिक दान में लाखों डॉलर बनाने का आरोप लगाया था। सैम बैंकमैन-फ्राइड की गिरफ्तारी अमेरिका से मिले औपचारिक अनुरोध के बाद हुई, जहां उनके खिलाफ आपराधिक आरोप दायर किए गए हैं। फिलहाल, वह जेल से बाहर रहने के लिए मुकदमा लड़ रहा है।