सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ATM से 10,000 से ज्‍यादा कैश निकालने के लिए डालना होगा OTP, इस बैंक ने शुरू की ये सुविधा

By Manish MishraEdited By:
Published: Tue, 27 Aug 2019 05:39 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 09:15 AM (IST)

सार्वजनिक क्षेत्र के Canara Bank ने एटीएम से कैश निकालने के लिए OTP सुविधा की शुरुआत की है। (Pic pixabay.com)

ATM से 10,000 से ज्‍यादा कैश निकालने के लिए डालना होगा OTP, इस बैंक ने शुरू की ये सुविधा
ATM से 10,000 से ज्‍यादा कैश निकालने के लिए डालना होगा OTP, इस बैंक ने शुरू की ये सुविधा

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। ATM से लेनदेन को और ज्‍यादा सुरक्षित बनाने के लिए अब पिन के अलावा वन टाइम पासवर्ड (OTP) की सुविधा की शुरुआत की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने एटीएम से कैश निकालने के लिए OTP सुविधा की शुरुआत की है। अगर आप एक दिन में एटीएम से 10,000 रुपये से अधिक की निकासी करना चाहते हैं तो आपको ओटीपी भी डालना होगा। केनरा बैंक ने ट्वीट कर कहा है, 'हम भारत में पहली बार ATM विथड्रावल के लिए OTP सुविधा की शुरुआत कर रहे हैं। अब हमारे एटीएम से विथड्रावल ज्‍यादा सुरक्षित होगा।' 

केनरा बैंक द्वारा उठाया गया यह कदम उन ग्राहकों के हित में है जो ATM से कैश की निकासी करते हैं। इसी महीने भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा था कि तकनीकी कारणों, जिनमें हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, कम्‍युनिकेशन से जुड़ी बाधाएं और एटीएम में कैश का न होना शामिल है, की वजह से ट्रांजेक्‍शन फेल हो जाता है तो उसे वैलिड ट्रांजेक्‍शन नहीं माना जाएगा। 

पहले ही रिजर्व बैंक ने NEFT का उपयोग करने वाले लोगों के लिए बड़ी घोषणा कर चुका है। दिसंबर 2019 से NEFT सिस्टम को 24*7 चालू रखा जाएगा। नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सिस्टम (एनईएफटी) को लेकर यह घोषणा हुई है कि इस साल दिसंबर से अब यह सुविधा सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।