सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महंगे भाव पर वारी एनर्जीज का शेयर खरीदकर फंस गए, अब बेचें या करें होल्ड, जानिए आनंद राठी के एक्सपर्ट का जवाब

Published: Fri, 25 Jul 2025 06:23 PM (GMT+05:30)

Waaree Energies Share वारी एनर्जीज के शेयरों ने आईपीओ प्राइस के मुकाबले लिस्टिंग पर तगड़ी कमाई कराई थी और नवंबर ...और पढ़ें

वारी एनर्जीज के शेयरों में ऊपरी स्तरों से लगातार गिरावट गहराई है।
वारी एनर्जीज के शेयरों में ऊपरी स्तरों से लगातार गिरावट गहराई है।

नई दिल्ली। शेयर बाजार और शेयरों को लेकर किए जाने वाले सवालों पर जागरण बिजनेस हमेशा एक्सपर्ट्स की मदद से जवाब देता आया है। इसी कड़ी में वारी एनर्जीज के शेयरों पर हमारे पाठक द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब एक्सपर्ट ने दिया है। दरअसल, बोकारो से हमारे रीडर, साजिद अख्तर ने वारी एनर्जीज के शेयरों पर राय मांगी थी, जिसका जवाब आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के एनालिस्ट जिगर एस पटेल ने दिया है।

वारी एनर्जीज के शेयरों में क्या करें

साजिद अख्तर के पास वारी एनर्जीज के 118 शेयर हैं और उनका बायिंग प्राइस 3760 रुपये है, जबकि शेयर का मौजूदा भाव 3190 रुपये है। ऐसे में उनका सवाल है कि क्या यह शेयर मेरे खरीद भाव से ऊपर जाएगा, मुझे क्या करना चाहिए।

इस सवाल के जवाब में आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में इक्विटी रिसर्च के सीनियर मैनेजर, जिगर एस पटेल ने कहा कि फिलहाल, वारी एनर्जीज का शेयर टेक्निकल चार्ट पर कमजोरी दिखा रहा है और जब तक यह वीकली बेसिस पर 3350 के स्तर से ऊपर नहीं जाता, इसमें सुधार की संभावना कम है।

ये भी पढ़ें- अनिल अंबानी के लिए एक और बुरी खबर! LIC ने भी खींच लिए हाथ, घटा दी इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी

जिगर पटेल ने कहा कि इस शेयर में 3000 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ बने रहना चाहिए। जब तक साप्ताहिक चार्ट पर कीमत 3350 से ऊपर नहीं पहुँच जाती, तब तक शेयर पर नजर रखें। क्योंकि, शेयर पर नीचे की ओर दबाव काफी बना हुआ है। इन स्तरों पर बने रहने से आपके निवेश की सुरक्षा हो सकती है और निकट भविष्य में संभावित नुकसान से बचा जा सकता है।

लिस्टिंग पर कराई थी तगड़ी कमाई

बता दें कि वारी एनर्जीज के शेयर पिछले साल नवंबर में शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे और इन शेयरों ने आईपीओ प्राइस के मुकाबले लिस्टिंग पर तगड़ी कमाई कराई थी। नवंबर 2024 में ही शेयर ने 3743 रुपये का 52 वीक हाई लगाया था। हालांकि, उस स्तर से स्टॉक काफी गिर गया है। अप्रैल 2025 में वारी एनर्जीज के शेयरों ने 1863 रुपये का लो लगाया था।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)