Vodafone Idea Share नतीजों के बाद हुआ धड़ाम, ब्रोकरेज फर्मों ने दिया टार्गेट; एक ने कहा- गिरकर 9 रुपये पर आएगा
वोडाफोन आइडिया के दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी का घाटा बढ़कर 5975 करोड़ रुपये हो गया, जिससे शेयर ...और पढ़ें

वोडाफोन आइडिया का घाटा बढ़कर 5975 करोड़ रुपये हुआ।
HighLights
वोडाफोन आइडिया का घाटा बढ़कर 5975 करोड़ रुपये हुआ।
कंपनी का शेयर 3.54 प्रतिशत गिरकर 12.52 रुपये पर आया।
जेपी मॉर्गन ने शेयर के लिए 9 रुपये का टार्गेट दिया।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Vodafone Idea Share: भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया ने 12 नवंबर को दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी का नुकसान बढ़कर 5975 करोड़ रुपये हो गया। नतीजों के बाद आज Vi के शेयरों में गिरावट भी देखी गई। वोडाफोन आइडिया का शेयर 3.54 प्रतिशत गिरकर 12.52 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। और बाजार बंद होने पर इसका शेयर -3.08 % की गिरावट के साथ 12.57 रुपये (Vi Share Price) के स्तर पर बंद हुआथ।
नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज फर्म ने इस पर टिप्पणी की है और इसका टार्गेट प्राइस बताया। आइए जानते हैं कि आखिर ब्रोकरेज फर्मों ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों को लेकर क्या कहा।
नोमुरा ने Vi के शेयरों के लिए कितना टार्गेट दिया?
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने वोडाफोन आइडिया के शेयर पर अपनी 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखी है। इसके साथ ही फर्म ने इसके लिए ₹13.50 प्रति शेयर का टार्गेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज के अनुसार, वोडाफोन आइडिया के Q2 प्रदर्शन में ऑपरेटिंग मार्जिन उम्मीद से कम रहे, जबकि इस दौरान नए ग्राहकों की संख्या में सुधार हुआ और पूंजीगत खर्च में भी तेजी आई।
जेपी मॉर्गन ने दिया 9 रुपये का टार्गेट
जेपी मॉर्गन ने इस शेयर पर अपनी 'अंडरवेट' रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 9 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि नेटवर्क विस्तार, मार्केट शेयर और ग्राहकों को बनाए रखने के लिए बैंक फंडिंग महत्वपूर्ण बनी हुई है।
जेपी मॉर्गन ने कहा, "स्टॉक के लिए मुख्य मुद्दा बैंक फंडिंग का अभाव है, जो पूंजीगत व्यय और शेयर को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। हम अंडरवेट बने हुए हैं।"
JM फाइनेंशियल और मोतीलाल ने कही ये बात
JM फाइनेंशियल ने वोडाफोन आइडिया पर अपनी 'ऐड' (Add) रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 14.7 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का लंबे समय तक टिके रहना, स्पेक्ट्रम और एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) देनदारियों के मामले में सरकार से मिलने वाली राहत पर निर्भर करता है।
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि VIL के डेफर्ड स्पेक्ट्रम और AGR बकाया क्रमशः 1.31 लाख करोड़ रुपये और 26,300 करोड़ रुपये हैं, जबकि बाहरी कर्ज 4,540 करोड़ रुपये है। कैश और कैश इक्विवेलेंट (नकद और नकद जैसी संपत्तियां) पिछली तिमाही के 6,560 करोड़ रुपये से घटकर 5,470 करोड़ रुपये रह गए हैं। इसके चलते नेट डेट (शुद्ध कर्ज) पिछली तिमाही के मुकाबले 3,400 करोड़ रुपये बढ़कर 1.57 लाख करोड़ रुपये हो गया है। Q2 में कैपेक्स (पूंजीगत व्यय) Q1 के 1,930 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,950 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की Reliance Power ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफे में 65% की भारी गिरावट; शेयर की कीमत ₹20 से कम
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।