सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वोडाफोन आइडिया पर तगड़ा एक्शन, TRAI ने ठोका ₹89 लाख का भारी जुर्माना; 50 दिन में दूसरी बार बड़ी कार्रवाई

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:35 PM (IST)

Vodafone Idea News: वोडाफोन आइडिया पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में 89.16 लाख ...और पढ़ें

वोडाफोन आइडिया पर तगड़ा एक्शन, TRAI ने ठोका ₹89 लाख का भारी जुर्माना

वोडाफोन आइडिया पर तगड़ा एक्शन, TRAI ने ठोका ₹89 लाख का भारी जुर्माना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| देश की तीसरी सबसे बड़ी निजी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई (TRAI) ने कड़ा शिकंजा कसते हुए भारी-भरकम वित्तीय जुर्माना लगाया है। 

कंपनी की तरफ से स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया को ट्राई की तरफ से यह जुर्माना आदेश 1 नवंबर 2026 को प्राप्त हुआ है। ट्राई ने कंपनी पर नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में कुल 89,16,000 रुपए (89.16 लाख रुपए) का जुर्माना ठोका है।

कंपनी प्रबंधन का कहना है कि वह फिलहाल इस पूरे आदेश की कानूनी और तकनीकी समीक्षा कर रहा है, जिसके बाद आगे की उचित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि ट्राई ने कंपनी पर 50 दिन में दूसरी बार कार्रवाई की है। इससे पहले 15 सितंबर को 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। 

आखिर यह एक्शन क्यों लिया गया?

इस बारे में बताया गया है कि यह पूरा मामला दिसंबर 2024 को समाप्त हुई तिमाही के दौरान नियमों के गैर-अनुपालन (Non-compliance) से जुड़ा हुआ है। ट्राई ने 'टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशंस, 2018' के प्रावधानों का पालन न करने के आरोप में वोडाफोन आइडिया के खिलाफ यह कड़ा कदम उठाया है।

कंपनी ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि इस कार्रवाई का वित्तीय और ऑपरेशनल स्तर पर जो भी असर पड़ेगा, वह मुख्य रूप से इसी जुर्माने की राशि तक सीमित रहेगा।

हालांकि, बाजार के जानकारों का मानना है कि कंपनी पहले से ही कई तरह की आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है, ऐसे में इस तरह के रेगुलेटरी जुर्माने लगना निवेशकों के सेंटीमेंट को थोड़ा बहुत प्रभावित कर सकता है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कंपनी इस मामले में आगे क्या रुख अपनाती है। 

यह भी पढ़ें- Vodafone Idea पर TRAI ने ठोक दिया जुर्माना, थम गया शेयरों में तूफानी तेजी का दौर!

कहां कारोबार कर रहा VI का स्टॉक?

खास बात यह है कि ट्राई के एक्शन का असर कंपनी के स्टॉक पर नहीं पड़ा। वोडाफोन का शेयर NSE पर 11.96 रुपए पर ओपन हुआ और खबर लिखे जाने तक यह 3.47% उछलकर 12.24 रुपए पर (vodafone idea share price) कारोबार करता दिखा। कंपनी का स्टॉक पिछले 6 महीने में 16 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है।

"शेयर मार्केट से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।