Vodafone Idea पर TRAI ने ठोक दिया जुर्माना, थम गया शेयरों में तूफानी तेजी का दौर!
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने वोडाफोन आइडिया (Vi) पर सेवा गुणवत्ता मानकों का पालन न करने के लिए ₹2 लाख का जुर्माना लगाया है।

TRAI ने Vodafone Idea पर ₹2 लाख का जुर्माना लगाया।
HighLights
TRAI ने Vodafone Idea पर ₹2 लाख का जुर्माना लगाया।
कंपनी पर सेवा गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन करने का आरोप।
जुर्माने की खबर से Vi के शेयर मूल्य में गिरावट आई।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea News) पर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सर्विस क्वालिटी के मानकों को पूरा न करने पर जुर्माना लगाया है। TRAI ने टेलीकॉम कंपनी पर ₹2 लाख का जुर्माना लगाया है। इस जुर्माने के बाद Vi के शेयरों में मंगलवार 15 सितंबर को गिरावट देखी गई और यह -3.28% गिरकर 14.5 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अक्टूबर 2025 में अलग-अलग इलाकों में सर्विस की क्वालिटी के स्टैंडर्ड्स का पालन न करने पर वोडाफोन आइडिया पर यह जुर्माना लगाया गया है।
कंपनी ने दी जानकारी
टेलीकॉम ऑपरेटर के अनुसार, इस घटनाक्रम का ज्यादा से ज्यादा आर्थिक असर केवल "लगाए गए जुर्माने या दंड" तक ही सीमित है। सर्विस प्रोवाइडर इस आदेश की समीक्षा कर रहा है और इस मामले में आगे उठाए जाने वाले कदमों पर विचार कर रहा है।
यह खबर ऐसे समय में आई है जब Vi को मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी नियमों के कथित उल्लंघन के लिए TRAI की जांच का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिद्वंद्वी कंपनियों ने Vi पर ग्राहकों को तोड़ने के लिए गलत तरीके अपनाने का आरोप लगाया है, हालांकि Vi ने इन आरोपों का खंडन किया है।
6 महीने में 50% से ज्यादा भागा शेयर
वोडाफोन आइडिया के शेयर 6 महीने में 50 फीसदी से ज्यादा भाग चुके हैं। 1 अप्रैल 2026 को इसके शेयर 8 रुपये 64 पैसा का था और आज यानी 15 सितंबर 2026 को यह -3.28% गिरकर 14.5 रुपये (Vodafone Idea Share Price) के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, अगर एक साल की बात करें तो एक साल में वोडाफोन आडिया के शेयर ने 77.40% का रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें- 25000 करोड़ रुपये के लिए टाटा संस में हिस्सेदारी बेचेगा शापूरजी पलोनजी ग्रुप? मालिक ने नोएल टाटा को लिखा पत्र
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
