सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनिल अंबानी की Reliance Power ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफे में 65% की भारी गिरावट; शेयर की कीमत ₹20 से कम

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:44 PM (IST)

रिलायंस पावर ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए, जिसमें कंपनी का मुनाफा 65% घटकर ₹30.1 ...और पढ़ें

रिलायंस पावर का मुनाफा 65% घटकर ₹30.1 करोड़ रह गया।

रिलायंस पावर का मुनाफा 65% घटकर ₹30.1 करोड़ रह गया।

HighLights

  1. रिलायंस पावर का मुनाफा 65% घटकर ₹30.1 करोड़ रह गया।

  2. कंपनी के राजस्व में भी 7% की गिरावट दर्ज की गई।

  3. राजेंद्र विश्वनाथ पवार को नया मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया गया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Power Q2 Results: भारत की दिग्गज पावर कंपनियों में शुमार अनिल अंबानी की रिलायंस पावर ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिए। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 65 फीसदी कम हुआ है। रिलायंस पावर का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 65 प्रतिशत गिरकर ₹30.1 करोड़ रह गया है। इससे एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 87 करोड़ रुपये था।

गुरुवार 12 नवंबर को रिलायंस पावर का शेयर -0.21% गिरकर 19.3 रुपये पर बंद हुआ। इसके शेयर पिछले 6 महीने में 29.30% गिर चुके हैं। और बीते एक साल में 53.73% तक गिर चुके हैं।

कंपनी के रेवेन्यू में भी आई गिरावट

मुनाफे में गिरावट के साथ रिलायंस पावर का रेवेन्यू भी गिरा है। सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू भी 7 प्रतिशत गिरकर ₹1,830 करोड़ हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही मे रेवेन्यू 1,974 करोड़ रुपये था।

एक नजर में तिमाही नतीजे

शुद्ध लाभ (Net Profit) 65.5% घटकर 30 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 87 करोड़ रुपये था।
राजस्व (Revenue) 7.3% घटकर 1,830 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,974 करोड़ रुपये था।
EBITDA 17.2% घटकर 512 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 618 करोड़ रुपये था।
EBITDA मार्जिन 28% रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 31.3% था।

कंपनी ने नियुक्त किया नया CFO

एक अलग रेगुलेटरी फाइलिंग में, रिलायंस पावर ने राजेंद्र विश्वनाथ पवार को तत्काल प्रभाव से चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त करने की घोषणा की है। इसके चलते, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और CEO नीरज पारख ने अंतरिम CFO के पद से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें- Nvidia Share Crash: जेन्सेन हुआंग के इस्तीफा देते ही एनवीडिया का शेयर हुआ क्रैश, एक झटके में 13% टूटा

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।